लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तमिलनाडु:बच्चों को कल सोने की अंगूठियां देंगे सीएम विजय, इस मंदिर में जाने से पहले देना होगा आस्था का प्रमाण? – Tamil-nadu-cm-vijay-one-gram-gold-ring-scheme-newborns-tomorrow-meenakshi-temple-visit-proof-of-faith-required

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय सोमवार को मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल से थाईमामन थंगा मोथिरम योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र नवजातों को एक ग्राम का 22 कैरेट सोने की अंगूठी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री विशेष विमान से मदुरै पहुंचेंगे। सरकारी राजाजी अस्पताल के सभागार में योजना की शुरुआत के दौरान वह 25 नवजातों को सोने की अंगूठी प्रदान करेंगे। इसके बाद वह प्रसूति वार्ड में जाकर उस दिन जन्म लेने वाले बच्चों को भी व्यक्तिगत रूप से अंगूठी देने वाले हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए क्या जरूरी?

योजना का लाभ लेने के लिए नवजात की मां का तमिलनाडु की स्थायी निवासी होना जरूरी है। लाभार्थी का प्रेग्नेंसी एंड इन्फैंट कोहोर्ट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन (पीआईसीएमई) सिस्टम में पंजीकरण और रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ (आरसीएच) आईडी होना भी जरूरी है।

सरकार के मुताबिक, पात्र नवजात को अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय सोने की अंगूठी दी जाएगी। हर छल्ले पर अलग सीरियल नंबर होगा और इन्हें छेड़छाड़ से सुरक्षित पैकेजिंग में वितरित किया जाएगा।

पहले चरण में बंटेंगी कितनी अंगूठियां?

योजना के लिए राज्य सरकार ने सालाना 755.83 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। पहले चरण में 1.28 लाख सोने की अंगूठियां तैयार की गई हैं। इस योजना के तहत 22 जून 2026 या उसके बाद सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को लाभ दिए जाने की जानकारी सरकार ने दी है।

योजना की शुरुआत पहले 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई की जयंती के अवसर पर प्रस्तावित थी। हालांकि, मुख्यमंत्री विजय की लंदन यात्रा के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया।

तमिलनाडु में हर साल होता है कितने बच्चों का जन्म?

सरकार के मुताबिक, तमिलनाडु में हर साल करीब 7.80 लाख बच्चों का जन्म होता है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 6 के अनुसार, राज्य में करीब 99.9 प्रतिशत प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में होते हैं। इनमें लगभग 4.20 लाख यानी 53 प्रतिशत प्रसव सरकारी अस्पतालों में होते हैं।

सरकारी अस्पतालों में होने वाले संस्थागत प्रसव में करीब 90 प्रतिशत प्रसव व्यापक आपातकालीन प्रसूति और नवजात देखभाल केंद्रों में होते हैं। सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में लोगों का भरोसा बढ़ाने के साथ अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव को प्रोत्साहित करना भी है।

किस कंपनी को मिला अंगूठियां बनाने का टेंडर?

योजना की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में संबंधित जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक विशेष समिति गठित की गई है। यह समिति स्थानीय स्तर पर योजना के क्रियान्वयन, अंगूठियों के स्टॉक और वितरण में पारदर्शिता की निगरानी करेगी। एक ग्राम के सोने की अंगूठियों की आपूर्ति के लिए जॉयलुक्कास और कल्याण ज्वेलर्स को काम के आदेश दिए गए हैं। योजना से संबंधित सरकारी आदेश 23 जून 2026 को जारी किया गया था।

योजना को सत्तारूढ़ टीवीके के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल किया गया था। हालांकि, मदुरंथकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के कारण इन क्षेत्रों को योजना के दायरे से फिलहाल बाहर रखा गया है। इन दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री विजय बाद में नवीनीकृत गांधी मेमोरियल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे और वहां की सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। संग्रहालय के नवीनीकरण पर 10.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

सीएम विजय के मीनाक्षी मंदिर जाने की भी संभावना

मुख्यमंत्री विजय के 28 सितंबर को मदुरै स्थित मीनाक्षी अम्मन मंदिर जाने की भी संभावना है। यह मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद मंदिर की उनकी पहली यात्रा होगी। हालांकि, पुलिस के अनुसार फिलहाल अस्पताल और संग्रहालय के कार्यक्रम ही आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल हैं। मंदिर जाने का फैसला मुख्यमंत्री के स्तर पर होने की बात कही गई है।

मंदिर अधिकारियों के मुताबिक, देवी मीनाक्षी और भगवान सुंदरेश्वर के गर्भगृह में प्रवेश केवल हिंदुओं के लिए सीमित है। अधिकारियों ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ के उस फैसले का हवाला दिया, जिसके तहत गैर हिंदुओं को घोषणा करने के बाद पूजा की अनुमति दी जा सकती है।

विजय को भरना पड़ेगा हिंदू धर्म में आस्था का घोषणापत्र 

मंदिर अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय ईसाई हैं और मंदिर में प्रवेश से पहले उन्हें हिंदू धर्म में अपनी आस्था की घोषणा करने वाला पत्र या आवेदन देना पड़ सकता है। हालांकि, मंदिर यात्रा और इससे जुड़ी अंतिम व्यवस्थाओं की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री के सुबह करीब 11 बजे निजी विमान से मदुरै पहुंचने की संभावना है। उनके स्वागत के लिए हवाईअड्डे की सड़क के दोनों ओर बैरिकेड लगाए गए हैं। इसके बाद उनका काफिला रिंग रोड के रास्ते सरकारी राजाजी अस्पताल पहुंचेगा।

मंदिर यात्रा होने की स्थिति में प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री का पारंपरिक पूर्ण कुंभम से स्वागत करने की तैयारी की जा सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, उनके मंदिर पहुंचने के दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री शाम करीब पांच बजे मदुरै से चेन्नई के लिए रवाना होने वाले हैं। अस्पताल, संग्रहालय और संभावित मंदिर यात्रा के मार्गों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम:पुलिस ने आशुतोष रांका को हिरासत में लिया; अभिजीत दीपके का आरोप- वकीलों को मिलने नहीं दिया जा रहा – Assam Police Detained Cjp Leader Ashutosh Ranka And Company Abhijit Dipke Alleges

’15 साल सीएम रहीं, बैठक में आए 150 लोग’:एसआईआर विवाद पर सीएम शुभेंदु का ममता बनर्जी पर वार, दे डाली ये चुनौती – Suvendu-adhikari-challenges-mamata-banerjee-sir-row-over-logical-discrepancies-west-bengal-says-no-protest

राइज एंड फॉल 2:शो पर ऐसा क्या पहनकर पहुंचीं स्वरा भास्कर? ट्रोलर को मिल गया जबाब; अभिनेत्री ने खुद बताई वजह – Rise And Fall 2 Swara Bhasker Wearing Moti Name Blouse For Counter Troll For Postpartum Weight

एशियन गेम्स:भारतीय क्रिकेट टीम टोक्यो से नागोया पहुंची, बुलेट ट्रेन के सफर का लिया आनंद; अभ्यास शुरू किया – Indian Cricket Team Arrived In Nagoya From Tokyo Enjoyed Bullet Train Journey Began Training For Asian Games

पंजाब एसएसएसबी जॉब:क्लर्क, ड्राइवर और फील्ड आर्टिस्ट समेत 70 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन – Punjab Sssb Recruitment 2026: 70 Posts For Clerk, Driver, Field Artist And Translator, Apply Online

सीएम मोहन यादव ने अपने ही घर पर क्यों चलाई गैंती?:भावुक होकर बोले- जिस घर में बचपन बीता उसे तोड़ना आसान नहीं – Cm Mohan Yadav Wielded A Pickaxe At His Own Home And Also Became Emotional News In Hindi

Leave a Comment