लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रणवीर सिंह के सपोर्ट में आए इम्तियाज अली! बोले- ‘वह बहुत अच्छा एक्टर है, यह सब देखना वाकई अपसेटिंग है’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Imtiyaz Ali On Ranveer Singh: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर सुर्खियों में हैं. बंटवारे के बैकग्राउंड पर बेस्ड ये एक लव स्टोरी है. इस फिल्म की रिलीज से पहले इम्तियाज ने ABP न्यूज के खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी फिल्म के अलावा उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह के बैन पर भी बात की और उन्हें शानदार एक्टर बताया.

रणवीर के बैन पर क्या बोले इम्तियाज अली?

गौरतलब है कि रणवीर सिंह को फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बैन कर दिया था. इस मुद्दे पर इम्तियाज अली ने कहा, ‘ईश्वर करें किसी भी कलाकार के जीवन में ऐसा दिन कभी न आए. वह एक बेहद शानदार और बेहतरीन एक्टर हैं. मैं इस केस के बारे में पूरी तरह से नहीं जानता हूं, लेकिन मेरी यही उम्मीद है कि यह पूरा मामला जल्द से जल्द सुलझ जाए.’ हालांकि आपको बता दें कि बुधवार दोपहर को ही एफडब्ल्यूआईसीई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रणवीर पर लगे बैन को हटा लिया है. 

ये भी पढ़ें: ‘रॉकस्टार’ की शूटिंग ने बदल दिया इम्तियाज अली का लुक, घट गया 7-10 किलो वजन, बोलें- मैं पतला और सांवला हो गया

जानिए क्या है पूरा मामला?

रणवीर सिंह, फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली डॉन 3 में काम करने वाले थे. उनकी कास्टिंग बहुत पहले हो चुकी थी. लेकिन, धुरंधर की सक्सेस के बीच अचानक से उन्होंने इस फिल्म से खुद को दूर कर लिया था. फरहान ने बताया कि उनके इस कदम से उनके प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट को 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. मामला FWICE के पास पहुंचा और उन पर नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव के तहत बैन लगा दिया गया.

ये भी पढ़ें: इम्तियाज अली की फिल्मों में क्यों होता है इतना दर्द? ABP के खास कार्यक्रम में खोला राज

रणवीर ने भेजा लीगल नोटिस तो ढीले पड़े तेवर

मंगलवार को खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने इस मामले में कानूनी कदम उठाते हुए बैन का विरोध किया था और एफडब्ल्यूआईसीई को लीगल नोटिस भेजा था. इसकी पुष्टि FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने भी की थी. लेकिन, बुधवार को FWICE के तेवर ढीले पड़ गए और उसने अभिनेता पर बैन हटाते हुए उन्हें बातचीत के लिए बुलाया है. साथ ही एफडब्ल्यूआईसीई ने ‘धुरंधर’ के एक्टर की तारीफ भी की थी. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के झगड़े से अपसेट हैं इम्तियाज अली, कहा- दोनों समझदार, पता नहीं ये कैसे हो गया…

‘सारे रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर दिया’, Mukesh Ambani ने की 3000 करोड़ी ‘धुरंधर’ की तारीफ, जानें क्या कहा

‘जिंदगी का असली मजा इन पलों को जीने में है…’ऐश्वर्या राय ने लंबे अरसे बाद किया पोस्ट, फैंस बोले- कांस का लुक भी दिखाओ

Don 3 कंट्रोवर्सी: रणवीर सिंह का नोटिस मिलते ही FWICE ने बैन हटाया, अशोक दुबे बोले- न कोई जीता, न कोई हारा

16-16 साल तक चलीं दोनों शादियां, अब तीसरी बार दुल्हा बनेंगे आमिर खान, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

Sushmita Sen को ‘Gold Digger’ कहने वालों को Lalit Modi का जवाब, बोले- हर बिल वही चुकाती थीं

Leave a Comment