26 सितंबर से रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ की शुरुआत हो गई है। इस बार शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। शनिवार को प्रीमियर होने के बाद से ही यह शो लाइमलाइट में बना हुआ है। इसके छोटे-छोटे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस शो में हिस्सा लिया है।
स्वरा ने प्रीमियर के समय ही खूब लाइमलाइट बटोरीं और बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को अपने अंदाज में करारा जवाब दिया। दरअसल, स्वरा ने शो में पर्पल रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जिसके ब्लाउज पर ‘मोटी’ लिखा हुआ था। जब सहवाग ने अभिनेत्री से यह लिखवाने के पीछे की वजह पूछी, तो स्वरा ने क्या कहा आइए जानते हैं।


