लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप के डिनर प्रोग्राम में शूटिंग पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, शहबाज शरीफ बोले- कुछ देर पहले…

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स के डिनर कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हुई फायरिंग पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन सामने आया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने लिखा कि ये जानकारी राहत मिली है कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया और अन्य सभी उपस्थित लोग सुरक्षित हैं. 

शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में कुछ देर पहले हुई गोलीबारी की भयावह घटना से मैं बेहद स्तब्ध हूं. हमें यह जानकर राहत मिली है कि राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला और अन्य सभी उपस्थित लोग सुरक्षित हैं. उन्होंने आगे कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और कुशल मंगल की कामना करता हूं.’

शनिवार की शाम को जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स के डिनर कार्यक्रम में गोली चली, उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप मंच पर ही मौजूद थीं. गोली चलने की आवाज सुनकर कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप को वहां से निकाला.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी सुरक्षित- सीक्रेट सर्विस 

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी सुरक्षित हैं. साथ ही ये भी बताया कि एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया है. एजेंसी ने कहा कि वह वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनने के बाद हॉल में हड़कंप मच गया. लोगों ने चिल्लाते हुए कहा कि नीचे झुक जाओ और नीचे ही रहो. कई लोगों को मेज के नीचे छिपते हुए देखा गया. इस घटना के अब कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.

ये भी पढ़ें 

US Firing: ‘सीक्रेट सर्विस ने बहुत बहादुरी से काम किया’, व्हाइट हाउस पत्रकारों के डिनर कार्यक्रम में फायरिंग पर ट्रंप का पहला बयान


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment