लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कैंसर के महंगे इलाज पर लगेगी लगाम:जांच से लेकर दवाओं तक के लिए बनेगा नया मानक रोडमैप; सरकार की क्या तैयारी? – Government-cancer-treatment-roadmap-ai-screening-drug-cost-effectiveness-district-centres

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश में कैंसर के महंगे इलाज और जीवनरक्षक दवाओं की भारी कीमतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों और संसद की स्थायी समिति के मंथन के बाद केंद्र सरकार ने इस दिशा में निर्णायक कदम उठाने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार अब कैंसर की प्राथमिक जांच, आधुनिक तकनीक और दवाओं के सटीक इस्तेमाल के लिए एक व्यापक व मानक रोडमैप तैयार कर रही है।

इस नीति का मुख्य उद्देश्य यह तय करना है कि किस कैंसर में कौन-सी जांच, थेरेपी और दवा सबसे प्रभावी व जरूरी है, ताकि मरीजों को गैर-जरूरी महंगे जांच से बचाया जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय प्रस्तावित रोडमैप के तहत कैंसर के हर चरण के लिए मानक उपचार प्रोटोकॉल को नए सिरे से अपडेट कर रहा है। देखा गया है कि सटीक दिशानिर्देश के अभाव में मरीजों को ऐसी महंगी दवाएं या जांच लिख दी जाती हैं, जिनका प्रभाव सीमित होता है।

नई व्यवस्था में तथ्य आधारित इलाज को अनिवार्य बनाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया पारदर्शी, तर्कसंगत और मरीज की जेब के अनुकूल हो। कुल मिलाकर दवा, तकनीक या मशीनों को तैयार करने में होने वाले खर्च और आम लोगों तक उसके पहुंचने की कीमत की समीक्षा होगी। 

हर जिले में विशेष जांच केंद्र

सरकार की योजना में कैंसर की जांच को गांवों तक ले जाने पर जोर है। इसके तहत जिला स्तर पर प्राथमिक स्क्रीनिंग तकनीकों का विस्तार किया जाएगा, जिससे शुरुआती चरण में ही बीमारी की पहचान कर इलाज के कुल खर्च को कम किया जा सके। इसके लिए हर जिले के सरकारी अस्पताल में कैंसर की जांच के लिए विशेष केंद्र स्थापित किए जाएंगे। स्तन, मुंह और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच के लिए एआई आधारित तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। जांच रिपोर्ट तैयार करने में एआई आधारित टेली-पैथोलॉजी और डिजिटल पैथोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाने की भी योजना है।

जांच व इलाज की लागत का आकलन

हेल्थ टेक्नोलॉजी असेसमेंट इन इंडिया (एचटीएआईएन) के जरिये अलग-अलग जांच और इलाज की लागत-प्रभाविता का आकलन किया जाएगा। हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी संसद की स्थायी समिति के सामने भी इस पर चर्चा हुई थी। कैंसर की दवाओं का भी इसी आधार पर आकलन होगा। देखा जाएगा कि कौन-सी दवा किस तरह के कैंसर में ज्यादा उपयोगी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गांधी जयंती आज:सौ साल बाद भी कायम हैं शिमला की वे समस्याएं, जिन्हें बापू ने किया था महसूस, पढ़ें रोचक जानकारी – Gandhi Jayanti Today: The Problems In Shimla That Bapu Had Observed Persist Even After A Hundred Years.

ज्योतिष ओपीडी:100 में बीएचयू के विशेषज्ञ बताएंगे मुहूर्त, 250 रुपये में कर्मकांड का परामर्श; यहां देखें रेट – Astrology Opd: Bhu Experts To Suggest Auspicious Timings For ₹100; Consultation On Rituals For ₹250

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अभी क्यों नहीं हुआ फैसला?:ग्रीर बोले- बातचीत अंत के करीब, मोदी-ट्रंप फिर करेंगे बात – Nothing Imminent: Us Trade Representative Greer On India Trade Deal; Modi, Trump To Talk Soon

भारतीय रेल:वैष्णो देवी दर्शन के लिए दिल्ली से तीन दिन विशेष ट्रेन, लखनऊ स्टेशन पर 7 घंटे का यातायात ब्लॉक – Indian Railways: Special Three-day Train From Delhi For Vaishno Devi Pilgrimage.

सुर्खियां:सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन आज, पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ; कैंसर के महंगे इलाज पर लगेगी लगाम – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2 October 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

आज के दिन:इंडिया गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई जाएगी – 2 October 2026 Major Event 2026

Leave a Comment