लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Donald Trump Stock Portfolio: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा हाल ही में जारी किए गए वित्तीय खुलासे के मुताबिक, जून के महीने में उनके निवेश खातों से 1000 से ज्यादा (1051 स्टॉक्स) स्टॉक्स की ट्रेडिंग हुई. इनमें बर्कशायर हैथवे इंक., वीज़ा इंक., मास्टरकार्ड इंक. और सिंटास कॉर्प. की बड़ी खरीदारी शामिल है. US ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स की ओर से जारी फ़ाइलिंग में इन ट्रांजैक्शन की कुल कीमत 78.1 मिलियन डॉलर से 263.1 मिलियन डॉलर के बीच बताई गई है.

ट्रंप के पोर्टफोलियो में बड़ा फेरबदल

ट्रंप ने जून के महीने में Meta और Motorola जैसी कंपनियों के लाखों डॉलर के शेयर बेचे. वहीं, Berkshire Hathaway, Visa, Mastercard vkSj Cintas Corp में भारी खरीदारी की. 14 जून को अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते के ठीक बाद ट्रंप के खातों से डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर Palantir Technologies और क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया.

सबसे बड़ा सौदा 22 जून को हुआ. इस दौरान Vanguard Dividend Appreciation Index Fund ETF की बिक्री हुई थी, जिसकी कीमत 50 लाख डॉलर से 2.5 करोड़ डॉलर के बीच थी.

ट्रंप ने 18 जून को बर्कशायर हैथवे के 1 मिलियन डॉलर से 5 मिलियन डॉलर के शेयर खरीदे और फिर 24 जून को कुछ कम मात्रा में शेयर बेच दिए. 18 जून को मेटा के भी 1 मिलियन डॉलर से 5 मिलियन डॉलर के शेयर बेचे गए और महीने में बाद में कुछ कम मात्रा में शेयर खरीदे भी गए.

व्हाइट हाउस ने क्या दी सफाई?

इन सौदों के बाद उठ रहे ‘हितों के टकराव’ के सवालों पर व्हाइट हाउस और ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन का साफ कहना है कि ट्रंप खुद ये ट्रेड नहीं करते हैं. उनके सारे एसेट्स इंडिपेंडेंट ब्लाइंड ट्रस्ट में है, जहां कम्प्यूटर मॉडल ऑटोमेटेड इंडेक्स रणनीतियों के जरिए निवेश को संभाला जाता है.

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता डेविस इंगले ने एक बयान में कहा, “सभी होल्डिंग्स को ‘डिस्क्रीशनरी अकाउंट्स’ (ऐसे खाते जिनमें निवेश का फैसला मैनेजर लेता है) में रखा जाता है और कंप्यूटर-बेस्ड मॉडल पोर्टफोलियो के जरिए निवेश किया जाता है. ये मॉडल पोर्टफोलियो अपने-आप Schwab 1000 जैसे जाने-माने इंडेक्स को कॉपी करते हैं. न तो राष्ट्रपति ट्रंप और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य यह तय कर सकता है, प्रभावित कर सकता है या सुझाव दे सकता है कि पोर्टफोलियो में कैसे निवेश किया जाए या निवेश कब खरीदा या बेचा जाए. निवेश से जुड़े सभी फैसले पूरी तरह से स्वतंत्र मैनेजर लेते हैं.”

ये भी पढ़ें:

महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment