Japan Pet Care Industry: जापान में घटती जन्म दर और बदलती लाइफस्टाइल ने वहां के बाजार को पूरी तरह बदलकर रख दिया है. दरअसल अब वहां की कंपनियां बच्चों के लिए बनाए जाने वाले प्रोडक्ट्स को पालतू जानवरों के लिए तैयार कर रही हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि जापान में 15 साल से कम उम्र के बच्चों की तुलना में पालतू जानवरों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है.
बच्चों की घटती संख्या के कारण कई कंपनियां अब बेबी प्रोडक्ट्स की जगह कुत्ते और बिल्लियों के लिए डायपर, कैरियर, कपड़े और हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स बना रही हैं. इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा जापान के पेट केयर मार्केट को मिल रहा है.
अरबों डॉलर का बन चुका है पेट-केयर बाजार
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जापान का पेट-केयर बाजार अब काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. साल 2020 में इसका आकार करीब 689.6 अरब येन था, जो साल 2025 तक बढ़कर करीब 880 अरब येन तक पहुंच गया. यानी सिर्फ पांच सालों में इस इंडस्ट्री ने करीब 200 अरब येन की बढ़ोतरी दर्ज कर ली है. अब कंपनियां ज्यादातर पेट डायपर, ऑर्गेनिक फूड, स्मार्ट टॉयज, मेडिकल केयर जैसी प्रोडक्ट्स बना रही है. क्योंकि ज्यादातर लोग कुत्ते और बिल्लियों को बच्चों की तरह पाल रहे हैं और उनकी देखभाल पर खूब पैसा खर्च कर रहे हैं.
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी

बेबी प्रोडक्ट कंपनियों ने क्यों बदला कारोबार?
जापान में पहले जो कंपनियां बच्चों के सामान बनाती थीं, वह सारी कंपनियां अब पेट प्रोडक्ट्स के बाजार में उतर रही हैं. लकी इंडस्ट्रीज नाम की बेबी कैरियर बनाने वाली कंपनी ने कुत्तों के लिए हिप कैरियर बनाना शुरू कर दिया है.
जब कंपनी ने देखा कि बुजुर्ग या छोटे कुत्तों को उठाकर ले जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है, तो उन्होंने इसके लिए पेट कैरियर तैयार किया. कंपनी का कहना है कि फिलहाल बच्चों के सामान का इस्तेमाल बाजार में कम हो रहा है, जबकि पालतू जानवरों का समान काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है.
जापान में क्यों बढ़ रहे हैं पालतू जानवर?
- इसकी बड़ी वजह महंगी जीवनशैली, नौकरी का दबाव और लंबे काम के घंटे हैं.
- युवा शादी और बच्चे पैदा करने से बच रहे हैं, जिसके कारण बच्चे की जन्म दर लगातार गिर रही है.
- लोग अकेलेपन को दूर करने के लिए कुत्ते-बिल्ली को परिवार का हिस्सा बना रहे हैं.
- कई लोगों के लिए पालतू जानवर साथी, दोस्त और परिवार के सदस्य की तरह रह रहे हैं.
- अब जापान में पालतू जानवरों को सिर्फ जानवर नहीं बल्कि परिवार के सदस्य की तरह देखा जाता है.
Gold-Silver Rate: सोना खरीदने का बढ़िया मौका! आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

