
Facial At Home: हरियाली तीज हो या कोई पार्टी और खास फंक्शन, इस मौके पर हर महिला kin-kiwi-facial-tipsचाहती है कि उसका चेहरा भी आउटफिट की तरह ग्लोइंग और फ्रेश नजर आए. लेकिन हर बार पार्लर जाने का समय मिलना आसान नहीं होता. ऐसे में घर पर ही कुछ आसान चीजों की मदद से आप चेहरे को फ्रेश लुक दे सकती हैं. अगर आप भी कम समय में नेचुरल ग्लो चाहती हैं, तो कीवी फेशियल ट्राई कर सकती हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट रानी के अनुसार, कीवी में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्रेश और हेल्दी दिखाने में मदद कर सकते हैं.

सबसे पहले चेहरे को करें साफ
फेशियल की शुरुआत चेहरे की सफाई से करें. इसके लिए 1 चम्मच कीवी के गूदे में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. गालों पर गोल-गोल और जॉलाइन पर चिन से कानों की तरफ हल्के हाथों से मसाज करें. माथे पर बीच से बाहर की ओर उंगलियां चलाएं. 2 से 3 मिनट की मसाज के बाद चेहरा साफ कर लें.
आखिर में लगाएं कीवी फेस पैक
फेस पैक के लिए 2 चम्मच कीवी के गूदे में 1 चम्मच शहद मिलाएं. ड्राई स्किन के लिए आधा चम्मच दही और ऑयली स्किन के लिए आधा चम्मच बेसन मिला सकती हैं. इसे चेहरे पर लगाकर 7 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर पानी से धोकर हल्का मॉइश्चराइजर लगा लें.
चेहरे पर दिखेगा फ्रेश ग्लो
कीवी में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसके इस्तेमाल से चेहरे की डलनेस कम दिख सकती है, स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आ सकती है और त्वचा मुलायम महसूस हो सकती है. विटामिन C त्वचा में कोलेजन बनने की प्रक्रिया में भी मदद करता है, जो स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है.
इस्तेमाल से पहले करें पैच टेस्ट
कीवी या किसी भी घरेलू चीज को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर खुजली, जलन या लालपन हो, तो इसका इस्तेमाल न करें.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर दिखने लगी हैं फाइन लाइंस? ये आसान फेस पैक देगा फ्रेश और निखरा लुक
The post चेहरे पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो? घर पर सिर्फ 10 मिनट में करें ये फेशियल appeared first on Prabhat Khabar.

