लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चाय का मजा होगा दोगुना, किचन की सिंपल चीजों से बनाएं 5 इंस्टेंट मॉनसून स्नैक्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Instant Monsoon Snacks: बारिश के इस मौसम में जब हम खिड़की के पास बैठकर बाहर देखते हैं, तो अक्सर कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो सिर्फ गरमा-गरम ही न हो, बल्कि चटपटा भी हो. ऐसे में हमें अपना दिमाग तेजी से दौड़ाना पड़ता है कि आखिर क्या बनाया जाए. वैसे तो ज्यादातर घरों में शाम के नाश्ते में चाय के साथ हम पकौड़े ही खाते हैं, क्योंकि ये आसानी से बन जाते हैं और इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी बर्बाद नहीं होता. लेकिन अगर आप हर शाम चाय के साथ सिर्फ पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं और इसकी जगह कुछ यूनिक और ज्यादा टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके बड़े काम का है. आज हम आपको 5 ऐसे कमाल के स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें तैयार करने में आपको ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट का समय लगेगा, लेकिन ये सभी स्नैक्स मानसून के मजे को दोगुना जरूर कर देंगे. तो चलिए, इन स्नैक्स और इन्हें बनाने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं.

instant snacks ideas
instant snacks ideas

क्रिस्पी एंड ऑल टाइम फेवरेट आलू टिक्की चाट

अगर आपको बारिश के इस मौसम में चटपटा खाने का मन करे, तो घर पर रखी ब्रेड और आलू से आप मिनटों में टिक्की बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश करें और उसमें थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं ताकि टिक्की ज्यादा क्रिस्पी बने. इसके बाद इसमें नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर टिक्कियां बना लें. इसके बाद तवे पर थोड़ा सा तेल या घी डालकर इन्हें दोनों तरफ से इसे गोल्डन होने तक सेकें. लास्ट में ऊपर से दही, मीठी चटनी, तीखी हरी चटनी और थोड़ा सा चाट मसाला डालकर इसे गर्मागर्म सर्व करें.

ये भी पढ़ें: सुबह टिफिन को लेकर होती है टेंशन? 10 मिनट में बन जाएंगे ये 5 टेस्टी ऑप्शन, स्वाद ऐसा कि बच्चे हो जाएंगे आपके फैन

इंस्टेंट रवा टोस्ट है बिल्कुल लाइट और हेल्दी

इंस्टेंट रवा टोस्ट एक बहुत ही लाइट और हेल्दी स्नैक है जो सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप सूजी में दो चम्मच मलाई या दही मिक्स करें. अब इसमें अपनी पसंद की बारीक कटी सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस इस पेस्ट को ब्रेड स्लाइस पर एक तरफ अच्छी तरह फैलाएं और फिर तवे पर थोड़ा सा बटर या घी लगाएं और पेस्ट वाली साइड को तवे पर रखकर मीडियम आंच पर सेकें. इसके बाद इसे दूसरी तरफ से भी सेक लें. आपको सुपर लाइट एंड क्रिस्पी रवा टोस्ट तैयार है.

अगर कुकिंग नहीं करनी तो मसाला पापड़ ट्विस्ट

अगर आपको बिल्कुल भी कुकिंग नहीं करनी है और कुछ बहुत लाइट और चटपटा खाना है, तो मसाला पापड़ सबसे बेस्ट चॉइस है. इसे बनाने के लिए उड़द या मूंग दाल के पापड़ को तवे पर या डायरेक्ट आंच पर सेक लें. इसके बाद एक कटोरी में बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. अब इस मिक्चर में थोड़ा सा नींबू का रस, चाट मसाला और प्लेन नमक मिलाएं. इसके बाद सेके हुए पापड़ के ऊपर इस मिक्सचर को फैलाएं और ऊपर से थोड़ी सी बारीक भुजिया या सेव छिड़क दें. इसे आपको तुरंत ही खा लेना होगा ताकि पापड़ क्रिस्पी बनी रहे.

ये भी पढ़ें: सुबह ऑफिस की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे हैं नाश्ता? 10 मिनट में तैयार करें ये 3 हेल्दी ब्रेकफास्ट

नए ट्विस्ट के साथ ट्राई करें चीजी मैगी पकौड़ा

मैगी एक ऐसी चीज है जो काफी आसानी से सभी घरों में मिल जाएगी. अगर आपको मैगी पसंद है, तो बारिश के इस मौसम में आप इसका पकौड़ा बनाकर इसे बिल्कुल एक नया ट्विस्ट दे सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैगी को बिना मसाला डाले सादा उबाल लें और उसका पानी छान लें. अब एक बर्तन में उबली हुई मैगी, मैगी मसाला टेस्टमेकर, दो चम्मच बेसन, क्रिस्पिनेस के लिए दो चम्मच चावल का आटा, बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ चीज मिक्स करें. इसके बाद इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बनाकर गरम तेल में फ्राई कर लें. यह बच्चों और बड़ों, दोनों का पसंदीदा स्नैक बन जाएगा.

तली-भुनी चीजों से बचना है तो फ्राइड मसाला मखाना

अगर आप बारिश के इन दिनों में तली-भुनी चीजों से बचना चाहते हैं और कुछ हेल्दी ढूंढ रहे हैं, तो मसाला मखाना एक बेहतरीन टी-टाइम स्नैक है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में एक चम्मच देसी घी गरम करें. इसके बाद इसमें एक छोटा कप मखाने डालें और धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि वे एकदम क्रिस्पी न हो जाएं. जब मखाने अच्छी तरह से भुन जाएं, तो गैस बंद कर दें और कढ़ाई में ही थोड़ा सा नमक, हल्दी पाउडर, चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह टॉस करें ताकि मसाला मखानों पर चिपक जाए. यह मिनटों में बनने वाला एक बेहद ही लाइट और हेल्दी स्नैक है.

ये भी पढ़ें: रात की भूख भी मिटेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा, डिनर में शामिल करें ये 5 सुपर लो कैलोरी फूड्स

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment