लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चांदी की सिंपल चेन लगेगी एकदम खास, बस लगवा लें ये प्यारे पेंडेंट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Silver Chain Pendant Design: चांदी की चेन आजकल डेलीवियर ज्वैलरी का अच्छा ऑप्शन बन चुकी है. यह हल्की होती है और रोज के कपड़ों के साथ आसानी से पहनी जा सकती है. लेकिन अगर आपको सिंपल चेन थोड़ी ज्यादा खूबसूरत लगती है, तो इसमें एक प्यारा सा पेंडेंट लगवाना अच्छा आइडिया है. इससे आपकी पुरानी चेन को भी नया लुक मिल जाएगा. आइए देखते हैं कुछ ऐसे सिल्वर पेंडेंट डिजाइन, जिन्हें आप अपनी चेन के साथ पहन सकती हैं.

पर्ल वाला सिल्वर पेंडेंट

चांदी की चेन के लिए पर्ल वाला सिल्वर पेंडेंट
 पेंडेंट डिजाइन, PC - AI
चांदी की चेन के लिए पर्ल वाला सिल्वर पेंडेंट
पेंडेंट डिजाइन, PC – AI

सिल्वर और मोती का मेल हमेशा खूबसूरत लगता है. अगर आपको सिंपल लेकिन एलिगेंट ज्वैलरी पसंद है, तो पर्ल वाला पेंडेंट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. छोटा सा मोती लगा पेंडेंट चांदी की चेन को काफी प्यारा लुक देता है. इसे आप रोज पहनने के साथ किसी छोटे फंक्शन या ओकेजन पर भी कैरी कर सकती हैं.

फ्लावर डिजाइन पेंडेंट

चांदी की चेन के लिए फ्लावर डिजाइन पेंडेंट, PC - Gemini
चांदी की चेन के लिए फ्लावर डिजाइन पेंडेंट, PC – Gemini

फ्लावर डिजाइन हमेशा से ही पसंद किया जाता है. डेलीवियर चेन के लिए आप छोटा और हल्का फूल वाला सिल्वर पेंडेंट चुन सकती हैं. यह चेन को ज्यादा भारी किए बिना उसे खूबसूरत लुक देगा. खासकर सिंपल कुर्ती, टी-शर्ट या वेस्टर्न आउटफिट के साथ ऐसा पेंडेंट काफी अच्छा लगेगा.

हार्ट शेप सिल्वर पेंडेंट

चांदी की चेन के लिए हार्ट शेप पेंडेंट डिजाइन ,PC - AI
चांदी की चेन के लिए हार्ट शेप पेंडेंट डिजाइन ,PC – AI

अगर आपको क्यूट ज्वैलरी पसंद है, तो हार्ट शेप पेंडेंट ट्राई कर सकती हैं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी प्यारा दिखता है. इसे अपनी रोज की चांदी की चेन में लगाकर पहनें या किसी खास व्यक्ति को गिफ्ट करें. यंग गर्ल्स के लिए भी यह डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है.

डबल हार्ट पेंडेंट

चांदी की चेन के लिए डबल हार्ट पेंडेंट डिजाइन , PC - AI
चांदी की चेन के लिए डबल हार्ट पेंडेंट डिजाइन , PC – AI

डबल हार्ट डिजाइन सिंगल हार्ट से थोड़ा अलग और स्टाइलिश नजर आता है. दो छोटे हार्ट आपस में जुड़े हुए हों तो पेंडेंट को खूबसूरत लुक मिलता है. अगर आप अपनी सिंपल चेन को थोड़ा ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो यह डिजाइन चुन सकती हैं.

छोटा गोल सिल्वर पेंडेंट

चांदी की चेन के लिए गोल शेप पेंडेंट डिजाइन , PC - AI
चांदी की चेन के लिए गोल शेप पेंडेंट डिजाइन , PC – AI

बहुत ज्यादा डिजाइन पसंद नहीं है तो छोटा गोल पेंडेंट भी चुन सकती हैं. यह देखने में सिंपल रहता है और लगभग हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है. डेलीवियर के लिए यह डिजाइन खासतौर पर अच्छा है, क्योंकि इसे लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सोने के मंगलसूत्र के ये डिजाइन देख नई बहुएं भी कहेंगी, यही चाहिए

The post चांदी की सिंपल चेन लगेगी एकदम खास, बस लगवा लें ये प्यारे पेंडेंट appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment