लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चर्चा में एंथ्रोपिक के CEO एमोडे का AI पर ब्लॉग, इंडस्ट्री लीडर्स का मिला सपोर्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गूगल डीपमाइंड के को-फाउंडर और चेयरमैन  डेमिस हसाबीस ने एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो एमोडे के एआई मॉडल की क्षमताओं को लेकर की टिप्पणी का समर्थन करते हुए बयान दिया है. डारियो एमोडे ने शनिवार को एक लंबा ब्लॉग पोस्ट लिखा था. इसमें उन्होंने पूरी इंडस्ट्री में आधुनिक एआई के डेवलपमेंट की स्पीड को धीमी करने और थर्ड पार्टी मूल्यांकन की वकालत की थी. हसाबीस ने जोर देते हुए कहा, ‘डिटेल्स को बेहतर बनाने की जरूरत है. इस अहम मोड़ का सामना करने के लिए दिशा सही है.

एक्स पर पोस्ट करते हुए अल्फाबेट के चीफ साइंटिस्ट हसाबीस ने कहा, ‘डारियो एमोडे का लेख आगे बढ़ने का सही रास्ते की ओर इशारा करता है. डिटेल्स पर काम करने की जरूरत है. इस अहम मोड़ का सामना करने के लिए दिशा सही है. यही वजह है कि हमने हाल ही में फ्रंटियर एआई के लिए इंडस्ट्री के सामने प्रस्ताव रखा है.’ 

एंथ्रोपिक के बॉस ने एआई की स्पीड धीमी करने की अपील की है. एमोडे ने कहा है कि हालांकि एआई जीवन की गुणवत्ता को बढ़ा सकता है, लेकिन इसमें बड़े जोखिम हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों से एआई पर काम किया है. मेरा मानना है कि यह इंसानी जीवन की गुणवत्ता को काफी हद तक बढ़ा सकता है. मैंने अक्सर इन अद्भुत फायदों के बारे में लिखा है. मेरा मानना है कि एआई अगले 5 से 10 सालों में अधिकांश बीमारियों का इलाज कर सकता है. आर्थिक विकास को तेज कर सकता है. प्रचुरता और इम्पावरमेंट की दुनिया बना सकता है. लोकतंत्र और स्वंतत्रता के पुनर्जागरण की शुरुआत कर सकता है. 

उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि मैं व्यक्तिगत रूप से इसकी तात्कालिकता को महसूस करता हूं. एंथ्रोपिक ने कहा है कि अगर एआई की स्पीड को कम नहीं किया तो यह इंसानी क्षमताओं से आगे निकल सकता है. 

ऑल्टमैन और मस्क से लेकर इन इंडस्ट्री लीडर्स ने क्या कहा? 
बड़े अधिकारियों ने एआई की स्पीड करने की अमोदेई की अपील का समर्थ किया है. ओपन एआई के चीफ ऑल्टमैन ने अमोदेई की बात से सहमति जताई है. उन्होंने कर्मचारियों जैसी पहुंच वाले इंडिपेंडेंट इवैल्यूटर रखने के सुझाव को अपनाने का वादा किया है. ऑल्टमैन ने कहा है कि मैं डारियो की इस बात से सहमत हूं. हमें फ्रंटियर की स्पीड को कम करने की जरूरत है. 

मस्क ने भी समर्थ करते हुए कहा कि डारियो सही कह रहे हैं. एंथ्रोपिक के सलाहकार के तौर पर काम कर रहे पूर्वी पीएम ऋषि सुनक ने भी आमेदेई की बात का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा है कि डारियो का यह कहना सही है कि हमें फ्रंटियर डेवलपमेंट की स्पीड को धीमा करना चाहिए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था भी साथ-साथ चल सके. ये देखकर अच्छा लगा कि पूरी इंडस्ट्री की इस पर आम सहमति बन रही है. अमेरिकी सीनेटर्स सैंडर्स ने कहा है कि डारियो अमोदेई, एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन इस बात पर सहमत हैं कि हमें एआई के विकास की स्पीड को कम करना चाहिए.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment