{“_id”:”6aa76d8fda2294b9f8086ed2″,”slug”:”asia-cup-trophy-drama-team-india-no-show-mohsin-naqvi-leaves-early-amid-fan-chants-trophy-chor-2026-09-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”‘ट्रॉफी चोर’ के नारों से गूंजा दुबई स्टेडियम: भारत ने नहीं लिया कप तो मैदान से भाग खड़े हुए नकवी; देखें वीडियो”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}

मैदान छोड़कर भागे नकवी
– फोटो : Twitter
विस्तार
दुबई में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। मैदान पर हरमनप्रीत कौर की टीम की शानदार जीत का जश्न था, लेकिन मैच के बाद का माहौल ट्रॉफी से ज्यादा विवाद को लेकर चर्चा में आ गया। भारतीय टीम आधिकारिक पुरस्कार समारोह में शामिल ही नहीं हुई और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
यह विवाद पिछले साल के पुरुष एशिया कप की याद दिलाने वाला रहा, जब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी और पदक लेने से इनकार कर दिया था। 2025 के उस विवाद के बाद भी भारत को अपनी एशिया कप ट्रॉफी नहीं मिली है और वह एसीसी कार्यालय में रखी होने की बात कही गई थी।


