लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ग्लोबल कमजोरी के बाद भी भारत में क्यों महंगा है सोना? एक्सपर्ट्स ने बताई सप्लाई और ड्यूटी की इनसाइड स्टोरी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Gold Price Update: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते कुछ दिन पहले लोगों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि कोई 1 साल तक सोना न खरीदे. इसके बाद लगातार बड़ी तेजी से बढ़ने वाले सोने के बाजार में थोड़ा ठहराव देखने को मिल रहा है. आज सुबह ही 11:30 बजे MCX पर सोना मात्र ₹139 की मामूली बढ़त के साथ ₹1,58,686 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था.

इसकी वजह यह है कि तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का डर है. इसी वजह से लोगों को लगता है कि अमेरिका समेत बड़े देशों के बैंक ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रख सकते हैं. जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं तो लोग सोने की बजाय FD और बॉन्ड्स में पैसा लगाना पसंद करते हैं क्योंकि वहां तय ब्याज मिलता है, जबकि सोना कोई रेगुलर इनकम नहीं देता.

शेयर बाजार में हाहाकार! 900 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 298 अंक नीचे

सोने की कीमतों का अनुमान

एक्सपर्ट्स के मुताबिक लंबी अवधि में सोने का ट्रेंड अभी भी मजबूत माना जा रहा है. ₹1,57,100 और ₹1,56,000 नीचे मजबूत सपोर्ट हैं, जबकि ₹1,61,000 के ऊपर निकलने पर फिर तेज तेजी आ सकती है. डॉ. रवि सिंह जो कि मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड’ के चीफ रिसर्च ऑफिसर के अनुसार वैश्विक संकेतों में कमजोरी के बावजूद भारत में सोने की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं. इसकी मुख्य वजह भारत में लगने वाली 15% इम्पोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) और बाजार में सोने की कम सप्लाई है, जो कीमतों को गिरने नहीं दे रही हैं.

निवेशकों के लिए रणनीति

ऐसे समय में अब सवाल ये है कि निवेशक को क्या करना चाहिए ?जो लोग लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए अभी एक साथ सारा पैसा लगाना सही नहीं है. इसके बजाय समय-समय पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सोना खरीदना सही रहेगा. एक्सपर्ट्स की माने तो  हाल ही में आई बड़ी तेजी को देखकर निवेशकों को तुरंत पैसा लगाने से बचना चाहिए. वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी ब्याज दरों में अनिश्चितता के कारण आने वाले दिनों में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

रेट बढ़ने के बाद आज कितने में बिक रहा आपके यहां पेट्रोल-डीजल, चेक करें ताजा कीमत

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment