लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य; Jk के छह जिले बादल फटने से तबाह; भारत में कई व्हाट्सएप अकाउंट बंद – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज मंगलवार, 04 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने से छह जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि राहत एवं बचाव दल ने 84 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति के खिलाफ 25 राज्यों ने मोर्चा खोल दिया है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए इस नीति को चुनौती दी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की पूर्व मंत्री शशि पांजा और सांसद काकोली घोष की लगातार मुलाकातों से राजनीतिक गलियारों में नई अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं, कई भारतीय व्हाट्सएप यूजर्स के अकाउंट बिना किसी पूर्व चेतावनी के बंद होने पर कंपनी ने सफाई दी है कि संदिग्ध गतिविधियों की जांच के तहत खातों की समीक्षा की जा रही है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2026 Updates on amar ujala

मौसम ने मचाई तबाही
– फोटो : अमर उजाला


Jammu & Kashmir: छह जिलों में बादल फटे, एक की मौत, 84 लोगों का रेस्क्यू

जम्मू-कश्मीर में मानसून सीजन तबाही ला रहा है। सोमवार को प्रदेश के छह जिलों में बादल फटे। कुपवाड़ा के लोलाब में बाढ़ में बहने से महिला की मौत हो गई। शोपियां में बारिश ने भारी तबाही मचाई। बाढ़ में फंसे 80 लोगों को बचाया गया है। डल झील में नाव में फंसे चार युवकों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भी भारी बारिश, बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2026 Updates on amar ujala

अमेरिका में ही ट्रंप की टैरिफ नीति का विरोध (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक


ट्रंप की नई टैरिफ नीति के खिलाफ 25 राज्य

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति एक बार फिर चर्चा में है। 25 अमेरिकी राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इन राज्यों का आरोप है कि ये नए टैरिफ फरवरी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए गए आयात करों को बदलने का बहाना हैं। पिछले महीने यानी जुलाई में अमेरिका ने 59 देशों और यूरोपीय संघ पर दोहरे अंक वाले टैरिफ लगाए थे। ये टैरिफ जबरन श्रम से उत्पादित आयात पर पर्याप्त कार्रवाई न करने के आरोप में लगाए गए। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2026 Updates on amar ujala


TMC में एक और टूट के कयास: क्या सियासी पाला बदलेंगी शशि पांजा?

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शशि पांजा की लगातार दूसरे दिन एनसीपीआई सांसद काकली घोष दस्तीदार के क्लिनिक पहुंचने से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि दोनों नेताओं ने इन मुलाकातों को पूरी तरह पेशेवर बताया है। कोलकाता स्थित काकली घोष दस्तीदार के क्लिनिक से बाहर निकलते समय पत्रकारों ने शशि पांजा से पूछा कि क्या वह ममता बनर्जी गुट की टीएमसी छोड़ने की तैयारी कर रही हैं। इस पर उन्होंने केवल मुस्कुराते हुए कहा ‘मुझे जाना है’ और बिना कोई जवाब दिए वहां से चली गईं। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2026 Updates on amar ujala

दबंगों ने तीन सेल्समेनों को पीटा
– फोटो : अमर उजाला


आगरा में पेट्रोल पंप पर दबंगों का तांडव: बोतल में पेट्रोल न देने पर तीन सेल्समैन को पीटा

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हाथरस रोड स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पर सोमवार रात को इलेक्ट्रिक ऑटो से तीन युवक बोतल में पेट्रोल भरवाने आए। देने से मना करने पर दबंगों ने पंप के सेल्समेनों से हाथापाई कर दी। विरोध करने पर उन्होंने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में ऑटो में भरकर पहुंचे हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर पथराव कर दिया। कर्मचारियों को आग बुझाने वाले उपकरणों से बेहरमी से पीटा। पेट्रोल भरवाने पहुंचे ग्राहकों को भी नहीं बख्शा। पढ़ें एक क्लिक पर…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनगणना 2027:17 अगस्त से दूसरा चरण, जाति व माता-पिता के जन्म की भी देनी होगी जानकारी; क्या-क्या पूछा जाएगा? – Census 2027 Phase 2 To Begin From 17 August Caste And Parents Birth Details

West Asia:ईरान में अब तक 50 जासूसी के आरोपियों को फांसी; ट्रंप बोले- तेहरान के पास अंतिम अवसर, कब थमेगी जंग? – West Asia Tension Iran Espionage Israel Trump Last Chance Hormuz Military Airstrikes Centcom Irgc Pezeshkian

भावुक हुए ब्रजभूषण के समर्थक:पूर्व सांसद के बरी होने पर फूलों की बारिश, गले मिल छलके आंसू; उमड़े समर्थक – Supporters Celebrate After Brijbhushan Sharan Singh Is Acquitted By Court In Delhi

आज के दिन:एनडीए सांसदों का मंगल मिलन, प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल – 4 August 2026 Major Event.

Israel-india Ties:’इस्राइल को अविश्वसनीय समर्थन’; नेतन्याहू ईरान में जंग के बीच भारत-pm मोदी पर और क्या बोले? – Netanyahu Praises Pm Modi, Calls India Support Unbelievable Amid Iran Conflict

Epfo New Rules:क्या 25 हजार रुपये वेतन वालों को भी मिलेगा Pf और पेंशन का लाभ? नए नियम से किसे होगा फायदा – Epfo Pf & Eps Salary Limit Hike: Will Employees Earning Rs 25,000 Also Get Pf And Pension Benefits?

Leave a Comment