लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mp By Election:दतिया में नरोत्तम मिश्रा की जगह नया चेहरा, Bjp के चौंकाने वाले फैसले के क्या हैं सियासी मायने? – New Face Replaces Narottam Mishra In Datia, What Are The Political Implications Of Bjp’s Shocking Decision?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि हाल ही में जनता से माफी मांगकर राजनीतिक वापसी की कोशिश करने वाले नरोत्तम मिश्रा को पार्टी ने टिकट क्यों नहीं दिया।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगाकर कई राजनीतिक संदेश एक साथ दिए हैं। शिवराज सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में शामिल रहे डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटना प्रदेश भाजपा की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। खास बात यह है कि मिश्रा ने उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भी खरीदा था और इससे पहले उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की भी चर्चाएं चली थीं। इसके बावजूद पार्टी ने नए चेहरे पर भरोसा जताया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा केवल दतिया ही नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में पुराने चेहरों की जगह नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में आशुतोष तिवारी को मौका देना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पार्टी लंबे समय से एक ही चेहरे पर निर्भर रहने की बजाय नए नेतृत्व को स्थापित करने का संदेश देना चाहती है।

पुराने चेहरे की जगह नए नेतृत्व को मौका 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा दतिया में लंबे समय से एक ही चेहरे पर निर्भर रहने की रणनीति बदलना चाहती है। नरोत्तम मिश्रा 2008, 2013 और 2018 में लगातार चुनाव जीतकर मंत्री बने, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती से हार गए। माना जा रहा है कि इस हार के बाद पार्टी ने स्थानीय नेतृत्व और चुनावी रणनीति की नए सिरे से समीक्षा की। जानकारों का कहना है कि भाजपा अब पुराने चेहरों की जगह नई पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। दतिया में पार्टी एक ही चेहरे के भरोसे रहने के बजाए नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर काम कर रही है।  

ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला टिकट

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र भाषा विवाद:ऑटो और टैक्सी वालों को मराठी सीखने के लिए मिलेगा एक साल, सरकार ने क्यों लिया फैसला? – Maharashtra Auto Rickshaw Taxi Drivers One Year To Learn Basic Marathi Cm Fadnavis

शुभमन गिल बोले- टेस्ट क्रिकेट जीता:भारत की उम्मीदों पर फिरा पानी, सोनल दिनुषा के शतक से श्रीलंका ने खेला ड्रॉ – India Vs Srilanka: Shubman Gill Says Test Cricket Won After Sri Lanka Hold India To Draw

दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ गई यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’? कमाई में आई गिरावट; जानिए कितना किया कलेक्शन? – Toxic Movie Day 2 Box Office: Yash Kiara Advani Huma Qureshi Nayanthara Film Collection And Latest Earning

कृष्ण कुमार की हत्या में नया मोड़:पति-पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा, जमीन पर गिराकर मारती थी प्रीति; वीडियो – Krishna Kumar Murder Case Couple Used To Quarrel Frequently

मैदान पर वापसी की तैयारी:ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगी अनाया बांगड़? 2027 में एलीट क्रिकेट में जगह बनाने का लक्ष्य – Anaya Bangar Targets Elite Women’s Cricket In Australia, Eyes Wbbl Opportunity

टॉक्सिक:शानदार शुरुआत के बाद कहां पिछड़ी ‘टॉक्सिक’, 2026 में ओपनिंग डे पर इन फिल्मों का रहा जलवा; देखें लिस्ट – Amid Toxic Strong Opening These Films Made The Most Money On Opening Day In 2026

Leave a Comment