Rural Business Ideas: अगर आप भी गांव में रहकर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो सरकार की कई योजनाएं आपके इस सपने को हकीकत में बदल सकती है. केंद्र और राज्य सरकारें ग्रामीण इलाकों में अपना कारोबार करने और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लोन, सब्सिडी जैसी कई सुविधाएं दे रही हैं. इससे न सिर्फ लोगों को खुद का कारोबार शुरू करने का मौका मिलता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए मौके भी पैदा होते हैं.
हाल ही में जारी ‘स्टेट ऑफ रूरल एंटरप्रेन्योरशिप इन इंडिया 2026’ रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में करीब 4.3 करोड़ ग्रामीण कारोबार मौजूद हैं. ऐसे में अगर इन छोटे ग्रामीण कारोबारों को आर्थिक सहायता, बाजार तक पहुंच और बेहतर सुविधाएं मिलें, तो यह लाखों लोगों के लिए रोजगार का बड़ा जरिया बन सकता है.
गांव में बिजनेस शुरू करने के लिए कौन-सी योजनाएं हैं?
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP): इस योजना के जरिए अपना नया कारोबार शुरू करने के लिए 50 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि पात्र लाभार्थियों को 15% से 35% तक की सब्सिडी का फायदा भी मिल सकता है.
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI

फूड प्रोसेसिंग कारोबार के लिए PMFME योजना: अगर आप अपना आटा चक्की, अचार बनाने का काम या तेल मिल शुरू करना चाहते हैं, तो ऐसे में PMFME योजना आपके काम आ सकती है. इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत का 35% तक सब्सिडी मिल सकती है.
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY): इस योजना के जरिए छोटे कारोबार को शुरू करने के लिए बिना गारंटी के रकम मिलती है. इसके तहत आपको शिशु और किशोर श्रेणियों के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले अपने कारोबार की पूरी योजना और खर्च का प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करें.
- संबंधित योजना की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे PMEGP or Udyam Portal) या नजदीकी बैंक और CSC केंद्र के जरिए आवेदन करें.
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र और प्रोजेक्ट रिपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करें.
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

