लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या है ‘कलमा होमवर्क’ विवाद?:वीएचपी ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, स्कूल और शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई की मांग – Vhp Alleges ‘soft Conversion’ In Hyderabad School, Seeks Action

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने गुरुवार को हैदराबाद के एक निजी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन का आरोप है कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले हिंदू समुदाय के छात्र को एक शिक्षिका ने इस्लामी आयत याद करने के लिए कहा। वीएचपी ने इसे बच्चों का योजनाबद्ध तरीके से ‘सॉफ्ट कन्वर्जन’ (धीरे-धीरे धर्मांतरण) करने का मामला बताया।

विवाद तब शुरू हुआ, जब हैदराबाद के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उनके छह साल के बेटे को गृहकार्य के रूप में एक इस्लामी आयत याद करने के लिए कहा गया।

वीएचपी प्रमुख ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?


  • वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि स्कूल धार्मिक शिक्षा थोपने की जगह नहीं हैं। उन्होंने संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि स्कूल ज्ञान के मंदिर हैं, धार्मिक शिक्षा, कलमा या ऐसे किसी एजेंडे को थोपने के केंद्र नहीं।

  • उन्होंने कहा कि भाग्यनगर (हैदराबाद) में दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्र को कलमा सिखाने की घटना बच्चों के सांविधानिक अधिकारों और माता-पिता की आस्था पर सीधा हमला है।

  • बंसल ने कहा कि दोषी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें: CBI का एक्शन: कर्नाटक में KAPL के निदेशक को पांच लाख की रिश्वत लेते दबोचा, घर से 75 लाख नकद और सोना बरामद

‘सॉफ्ट कन्वर्जन’ का लगाया आरोप

बंसल ने सवाल किया, कोई शिक्षिका और स्कूल हिंदू छात्र को कलमा और फातिहा पढ़ने का निर्देश कैसे दे सकते हैं? 

उन्होंने आरोप लगाया कि जब माता-पिता ने इस मुद्दे को उठाया, तो स्कूल ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि छात्र के माता-पिता स्कूल पहुंचे और अधिकारियों से जवाब मांगा। माता-पिता स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बंसल ने दावा किया, यह हमारे बच्चों का योजनाबद्ध तरीके से सॉफ्ट कन्वर्जन करने का स्पष्ट मामला है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का राशिफल 12 सितंबर:कुछ राशियों को प्रमोशन तो कुछ को धन लाभ के संकेत, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 12 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

यूपी:आकाश आनंद को लेकर क्या हो सकता है बसपा में विद्रोह?, उलटफेर की आशंका में होती रही बैठकें – Up: Could There Be A Revolt In The Bsp Over Akash Anand? Meetings Continue Amid Fears Of A Reversal.

स्थानीय मुद्राएं, वैश्विक व्यापार और अमेरिकी प्रतिबंध:पीएम मोदी, पुतिन और पेजेश्कियान का ट्रंप को क्या संदेश? – Brics Vs Trump What Message Did Modi Putin Pezeshkian Send On Local Currencies Global Trade Us Sanctions

मरीना के जाल में फंसे रेलवे के बड़े अधिकारी:शातिर ने एआई से कर दिया कांड, 15 लाख पर आ गई बात; बीवी ने बचाया – Senior Railway Official In Jhansi Got Entangled Marina Lazarus

ओपनएआई का बड़ा दावा:चैटजीपीटी ने हल कर दी गणित की सबसे कठिन समस्या? जानें कैसे खोजा मुश्किल हल – Chatgpt Solved One Of The Toughest Math Problems Openai’s Claim Sparks A Stir

क्या संन्यास के बाद भी क्रिकेट से जुड़े रहेंगे विराट कोहली?:शिंदे से मुलाकात में भविष्य की इच्छा बताई; जानें – Virat Kohli Meets Eknath Shinde, Discusses Sports Development And Future Role In Cricket

Leave a Comment