लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

किचन तो चमका लिया, लेकिन एग्जॉस्ट फैन पर जमी है काली चिकनाई? इस आसान तरीके से मिनटों में साफ करें जिद्दी गंदगी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Cleaning Tips: जब बात किचन की सफाई की होती है तो अक्सर लोग अपना सारा ध्यान गैस स्टोव, स्लैब और सिंक की सफाई पर ही लग देते हैं. ये सभी चीजें आपको ज्यादातर समय साफ दिखाई देंगी लेकिन जब बात आती है किचन में मौजूद एग्जॉस्ट फैन की सफाई की, तो अक्सर हम इसे ही नजरअंदाज कर देते हैं. जब इसकी सफाई लंबे समय तक नहीं की जाती है तो इसमें ऑयल, धुआं और धूल की एक बेहद ही मोटी लेयर जमने लग जाती है. ऐसा होने की वजह से एग्जॉस्ट सही से काम भी नहीं करता है और साथ ही कई बार किचन में एक अजीब सी बदबू भी फैलने लग जाती है. कई बार तो चिकनाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि यह एग्जॉस्ट फैन सही से हवा को खींच भी नहीं पाता है. अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम है तो आज की यह आर्टिकल आपके ही काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप एग्जॉस्ट फैन को एक बार फिर से साफ और नए जैसा बना सकते हैं.

सफाई शुरू करने से पहले सावधानी बरतना जरूरी

अगर आप एग्जॉस्ट फैन की सफाई करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले इलेक्ट्रिसिटी स्विच को बंद जरूर कर दें. अगर पॉसिबल हो तो प्लग भी निकाल लें ताकि किसी भी तरह का कोई रिस्क न रह जाए. इसके अलावा आप इस फैन के नीचे एक अखबार, पुराना तौलिया या फिर कोई कपड़ा भी बिछा देना चाहिए. ऐसा आपको इसलिए करना है क्योंकि कई बार फैन की सफाई करते समु चिकनाई या फिर गंदगी नीचे भी गिर सकती है. आपकी यह छोटी सी तैयारी आपको बाद में होने वाली सफाई से जुड़ी परेशानियों से बचाकर रख सकती है.

गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड से करें सफाई

एग्जॉस्ट फैन की जाली या फिर फिल्टर पर जमी चिकनाई को हटाने का सबसे आसान तरीका है गर्म पानी और लिक्विड डिशवॉश का इस्तेमाल करना. इसके लिए आपको एक बड़े टब या फिर बाल्टी में गर्म पानी भरना है और फिर उसमें लिक्विड डिशवॉश की कुछ बूंदें मिला देनी है. अब आपको इस पानी में जाली को भिगोकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ देना है. इसके इस्तेमाल से जाली पर जमी हुई ऑयल और चिकनाई सॉफ्ट हो जाएगी. इसके बाद आपको इसे एक पुराने ब्रश या फिर स्क्रबर की मदद से धीरे-धीरे रगड़कर साफ कर लेना है.

बेकिंग सोडा और नींबू का करें इस्तेमाल

अगर चिकनाई बहुत ज्यादा पुरानी है और अब जिद्दी हो गयी है तो इससे छुटकारा पाने का सबसे बेस्ट तरीका है बेकिंग सोडा और नींबू के मिश्रण का इस्तेमाल करना. इसके लिए आपको एक कटोरे में दो चम्मच बेकिंग सोडा लेना है और फिर इसमें नींबू का रस मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. अब आपको इस पेस्ट को चिकनाई वाली जगहों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ देना है. अब आपको एक ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ कर लेना है. जब आप यह ट्रिक अपनाते हैं तो एग्जॉस्ट में जमी हुई गंदगी ढीली पड़ जाती है और आपके लिए इसे साफ करना और भी आसान हो जाता है.

विनेगर की मदद से हटाएं चिपचिपाहट

किचन में मौजूद चीजों की सफाई के लिए वाइट विनेगर को बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए आपको एक स्प्रे बोतल को लेकर उसमें बराबर मात्रा में विनेगर और पानी को मिक्स कर लेना है. अब आपको इसे फैन के बाहरी हिस्सों और ब्लेड पर छिड़ककर कुछ मिनटों के लिए वैसे ही छोड़ देना है. अब आपको इसे अच्छी तरह से एक माइक्रोफाइबर क्लॉथ से अच्छी तरह से पोछ लेना है. जब आप ऐसा करते हैं तो सरफेस पर जमी चिपचिपाहट कम होने लग जाती है और साथ ही फैन पहले की तुलना में कई गुना ज्यादा साफ लगने लगता है.

मोटर वाले हिस्से की सफाई करते समय रखें ख्याल

आपके एग्जॉस्ट फैन का मोटर सबसे सेंसिटिव हिस्सों में से एक होता है. इसलिए आपको कभी भी इसपर डायरेक्ट पानी या फिर किसी और तरह के लिक्विड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. मोटर और उसके आसपास की जगह को साफ करने के लिए आपको हमेशा ही एक सूखे या फिर हल्के भीगे हुए कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर कोनों में धूल जमी हुई है तो इसे साफ करने के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

The post किचन तो चमका लिया, लेकिन एग्जॉस्ट फैन पर जमी है काली चिकनाई? इस आसान तरीके से मिनटों में साफ करें जिद्दी गंदगी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment