
सेक्टर-56 निवासी रोहित अपने चार दोस्तों के साथ दौलतराम धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे सभी एक कार से वापस घर लौट रहे थे। कार रोहित चला रहा था। जब वे हार्डवेयर चौक के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा ट्राला अंधेरे के कारण दिखाई नहीं दिया।


तेज रफ्तार कार की खड़े ट्राले से जोरदार टक्कर
– फोटो : अमर उजाला
