लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कल का मौसम:दिल्ली-ncr में आग उगल रहा आसमान, अब दो दिन गिरेंगी राहत की बूंदे; Imd ने जारी किया यलो अलर्ट – Delhi Ncr Weather News In Hindi Delhi Temperature Rain In Delhi Ncr

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली में लू व गर्मी का सितम अभी थमने नहीं वाला है। बुधवार को भी आसमान से आग बरसेगी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहेगा। मौसम विभाग ने गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर सतह पर तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहेगी और कभी-कभी झोंके 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर 28, 29, 30 और 31 मई को देखने को मिलेगा।




delhi ncr weather news in hindi delhi temperature rain in delhi ncr

दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
– फोटो : अमर उजाला


दो दिन बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 मई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। इस दौरान आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना रहेगी, जिनकी गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा और कुछ समय 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 30 से 31 मई के बीच मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा और तापमान 34 से 37 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना हैं।


delhi ncr weather news in hindi delhi temperature rain in delhi ncr

दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
– फोटो : जी पाल


43.5 डिग्री का टॉर्चर

मंगलवार को आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों का हाल बेहाल रहा। दिनभर लू के थपेड़े लगे। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 44 या 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में लगातार 11वें दिन पारा 40 के ऊपर रहा। साथ ही, अधिकतम तापमान 43.5 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 49 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 22 प्रतिशत रही।


delhi ncr weather news in hindi delhi temperature rain in delhi ncr

दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
– फोटो : PTI


ऐसे घट-बढ़ रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम
15 मई 39.8 26.2
16 मई 40.8 24.8
17 मई 41.9 25.9
18 मई 43.4 26.3
19 मई 45.1 28.2
20 मई 44.5 28.3
21 मई 41.7 31.9
22 मई 43.3 29.3
23 मई 41.1 28.4
24 मई 43.6 28.7
25 मई 43.5 32.4
26 मई 43.5 26.8


delhi ncr weather news in hindi delhi temperature rain in delhi ncr

गर्मी से परेशान युवतियां
– फोटो : PTI


खराब श्रेणी में हवा बरकरार

स्थानीय कारकों के कारण हवा खराब श्रेणी में बरकरार है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में दो सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 332 दर्ज किया गया, यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 297, नोएडा में 244 और फरीदाबाद में 213 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, गुरुग्राम की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 180 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cjp Protest:सीजेपी की इस मांग पर मनोचिकित्सक की जरूरी सलाह, अनजाने में भी न हो आत्महत्या का महिमामंडन – Cjp Protests Jantar Mantar Avoid Language That May Unintentionally Glorify Suicides

अब मैदान में E20 जनता पार्टी:सोशल मीडिया पर जुड़े हजारों लोग, क्या हैं मांगे और किस मंत्री का मांगा इस्तीफा? – E20 Janata Party: Many Join Via Social Media; What Are Demand, Which Minister’s Resignation Have They Sought?

पेपर लीक के बाद अब E20 की बारी!:केजरीवाल बोले- एक होकर आवाज उठानी होगी; कॉस्टीट्यूशन क्लब में जुटने को कहा – Arvind Kejriwal Said On The Issue Of E20 That Pm Modi Will Have To Listen To Us

Explainer:विपक्ष के Pm मोदी-शाह से क्या सवाल, जिन पर संसद में तय बवाल, विधेयकों पर सरकार की क्या रहेगी चाल? – Parliament Monsoon Session Week 2 Modi Govt India Alliance Neet Paper Leak Students Protest Opposition Agenda

Bihar News:तेज प्रताप यादव ने जेलकर्मियों को कैसे नाच नचाया? तेजस्वी यादव ने रिहाई पर दे रखा है अल्टीमेटम – Bihar News: Tej Pratap Yadav Did Not Eat At Beur Jail; Bail Plea Filed; Tejashwi Yadav Issues Ultimatum.

Neet Row:’शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं’, पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त – Neet Row: Right To Peaceful Protest Guaranteed, Says Sc, Fixes Pleas For Hearing On Tuesday

Leave a Comment