{“_id”:”6aa3e2b7d3f61edd340577a3″,”slug”:”ishan-kishan-extends-unbeaten-captaincy-streak-to-16-enters-all-time-top-10-with-duleep-trophy-title-2026-09-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”ईशान किशन का कमाल: प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; दुनिया के टॉप-10 कप्तानों की सूची में बनाई जगह”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}
ईशान किशन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कप्तान के तौर पर अपना अजेय क्रम 16 मैचों तक पहुंचा दिया है। उनकी कप्तानी में टीम ने आठ मैच जीते और आठ ड्रॉ खेले हैं। इस शानदार रिकॉर्ड के साथ ईशान प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में संयुक्त रूप से आठवें सबसे लंबे अजेय कप्तानी क्रम वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के साथ
– फोटो : BCCI Domestic Twitter
विस्तार
ईशान किशन ने खिताबी सूखे को खत्म करते हुए 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी अपने नाम की। ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन ने खिताब अपने नाम किया। ईस्ट जोन की जीत में कप्तान ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में 270 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 80 रन बनाए। ईस्ट जोन को खिताब दिलाकर ईशान ने खुद को एक एलीट लिस्ट में भी पहुंचा दिया। उन्होंने दुनियाभर के एक खास कप्तानों की टॉप-10 लिस्ट में जगह बनाई। आइए जानते हैं…

