लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज LSG और PBKS के बीच भिड़ंत, जानें लखनऊ-पंजाब की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होगी. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है, क्योंकि अगर आज लखनऊ के खिलाफ हारे तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगे. वहीं लखनऊ पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. 

पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. 13 मैचों में उनके 13 अंक हैं. अगर आज पंजाब जीत दर्ज करती है तो फिर उसके 15 प्वाइंट्स हो जाएंगे. हालांकि, जीत के बाद पंजाब प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं करेगी. आज की जीत के बाद पंजाब को राजस्थान की हार की दुआ करनी होगी. राजस्थान अपना लास्ट मैच हारेगी, तभी पंजाब प्लेऑफ में क्वालीफाई कर पाएगी. वहीं लखनऊ की बात करें तो ऋषभ पंत की टीम 13 मैचों में सिर्फ चार मैच जीती है. वो अंक तालिका में सबसे निचले 10वें स्थान पर है. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड में श्रेयस अय्यर की टीम 4-3 से आगे है. लखनऊ के इकाना में भी पंजाब किंग्स 2-1 से आगे है. 2025 से पंजाब किंग्स ने अब तक लखनऊ को सभी तीन मैचों में शिकस्त दी है. 

पिच रिपोर्ट

लखनऊ में आज यानी शनिवार को बहुत गर्मी है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है. यहां आमतौर पर लो स्कोरिंग मैच होते हैं, लेकिन पिछले दो मैचों में यहां बल्लेबाजों को पिच से फायदा मिला है. लखनऊ पिछले दो मैच यहां जीती भी है. लखनऊ की पिच से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है. आईपीएल 2025 के बाद से यहां खेले गए 13 मैचों में से 9 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है. सिर्फ केकेआर से जुड़े सुपर ओवर मैच को छोड़कर.

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है. हालांकि, अगर लखनऊ की टीम चेज करेगी तो उलटफेर भी हो सकता है. वैसे, पिच और मौसम को देखते हुए चेज करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है. 

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/विजयकुमार वैशाक

यह भी पढ़ें-

LSG vs PBKS Pitch Report: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की पिच रिपोर्ट, बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे होगा फायदा? जानिए
 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment