
Gardening Tips: आजकल शहरों में जगह की कमी होने लगी है, जिस वजह से ज्यादातर लोगों के घरों में गार्डन नहीं होता. कई बार ऐसा भी होता है कि हमें गार्डनिंग का शौक तो होता है, लेकिन जगह की कमी के कारण हम इसे पूरा नहीं कर पाते. अगर आपकी भी यही परेशानी है, तो आज का यह आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर की बालकनी में ही बहुत आसानी से उगा सकते हैं. इन पौधों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें लगाने के 1 से 2 महीने के अंदर ही इनमें सब्जियां दिखने लगती हैं. चलिए, इन सब्जियों के बारे में जानते हैं, ताकि आप भी अपने गार्डनिंग के शौक को बालकनी में ही पूरा कर सकें.
बालकनी गार्डनिंग क्यों है फायदेमंद?
जब आप अपने घर की बालकनी में ही सब्जियां उगाने लगते हैं, तो आपको एक फ्रेश और केमिकल फ्री सब्जियां अपने घर पर ही मिल जाती हैं. इन सब्जियों के सेवन से सिर्फ आपकी सेहत अच्छी नहीं रहती है, बल्कि आपके पैसे भी खर्च होने से बचते हैं. कई बार जब आप मेंटली स्ट्रेस में रहते हैं तो अपने बालकनी गार्डन में बैठकर भी शांति महसूस कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: कहीं आपके घर पर तो नहीं मौजूद ये पौधे? सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान
बालकनी में कौन सी सब्जियां जल्दी उगती हैं?
अगर आप जल्दी रिजल्ट चाहते हैं, तो कुछ ऐसी सब्जियां चुनें जो कम समय में तैयार हो जाएं. जैसे कि,
- मेथी: यह 20 से 25 दिनों में ही कटाई के लिए तैयार हो जाती है.
- पालक: लगभग 30 से 40 दिनों में तैयार हो जाती है.
- धनिया: 3 से 4 हफ्तों में इस्तेमाल के लायक हो जाता है.
- हरी मिर्च: 45 से 60 दिनों में फल देना शुरू कर देती है.
- चेरी टमाटर: 50 से 60 दिनों में छोटे-छोटे टमाटर आने लगते हैं.
कैसे करें शुरुआत?
जब आप बालकनी गार्डनिंग करने जाते हैं तो आपको यह समझ में आ जाता है कि आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. आप पुराने डिब्बों, बाल्टियों और गमलों का इस्तेमाल काफी आसानी से गार्डनिंग के लिए कर सकते हैं. आपको अच्छी क्वालिटी की मिट्टी लेनी है और फिर उसमें गोबर की खाद या फिर कम्पोस्ट को मिक्स करना है. जब आप इसमें बीज डाल दें तो इसके बाद इसमें हर दिन पानी डालें. आपको गमलों को ऐसी जगह पर रखना है जहां पर उसे लगातार धूप मिलती रहे.
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: बारिश के दिनों में कैसे करें तुलसी के पौधे की देखभाल? जानें तरीका
धूप और पानी का रखें खास ख्याल
ज्यादातर जो सब्जियां होती हैं उन्हें हर दिन कम से कम 4 से 6 घंटों की धूप की जरूरत पड़ती है. इसलिए इन पौधों को एक ऐसी जगह पर रखें जहां इन्हें धुप डायरेक्टली मिलती हो. इसके अलावा आपको पौधों में पानी भी जरूरत के हिसाब से ही देना है. अगर आप ज्यादा पानी पौधों में डाल देते हैं तो पौधे सड़ भी सकते हैं.
पौधों की कैसे करें देखभाल?
आपने जिन पौधों को बालकनी में लगाया है उन्हें हर कुछ दिनों में चेक करते रहें. अगर आपको इनमें सूखी हुई पत्तियां दिखे तो उन्हें छांट दें और उसके बाद जरुरत के अनुसार उसमें खाद भी डालें. अगर आपको पौधों में कीड़े दिखने लग जाए तो आपको इनमें नीम के तेल का छिड़काव करना चाहिए. जब आप सही तरीके से पौधों का ख्याल रखेंगे तो वे हेल्दी रहेंगे और साथ ही उनमें फसल भी बेहतर आएगी.
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: घर पर ही शुद्ध हल्दी उगाने की ये है सबसे आसान तरीका, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस


