Gold Bangle Designs: हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए खास त्योहार है. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं और परिवार में भी इस मौके पर खुशियां बांटी जाती हैं. अगर आप इस तीज पर अपनी बहू को प्यार और आशीर्वाद के साथ कोई खास तोहफा देना चाहती हैं, तो गोल्ड कंगन चुन सकती हैं. आजकल पारंपरिक डिजाइन के साथ मॉडर्न पैटर्न वाले कंगन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं.

1. हाफ सर्कल लाइन वर्क कंगन

, Pc – AI
सिंपल लेकिन खूबसूरत डिजाइन पसंद करने वाली बहू के लिए हाफ सर्कल मोटिफ वाला कंगन अच्छा रहेगा. इसमें किया गया लाइन वर्क इसे एलिगेंट लुक देता है. इसे हैवी आउटफिट के साथ भी आसानी से स्टाइल किया जा सकता है.
2. लीफ शेप जालीदार कंगन

अगर आपकी बहू को थोड़ा हैवी और रॉयल लुक पसंद है, तो जालीदार लीफ डिजाइन चुनें. यह कंगन शादी, पूजा या किसी खास फंक्शन में साड़ी और लहंगे के साथ खूब जचेगा.
3. मीनाकारी लीफ डिजाइन कंगन

लीफ पैटर्न और खूबसूरत मीनाकारी वाला कंगन नई-नवेली बहू के लिए प्यारा गिफ्ट हो सकता है. इसका डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ काफी स्टाइलिश भी लगता है. इसे रोजाना या छोटे फंक्शन में पहना जा सकता है.
4. डायमंड स्टडेड गोल्ड कंगन

अगर आप बहू को थोड़ा खास और चमकदार तोहफा देना चाहती हैं, तो डायमंड स्टडेड गोल्ड कंगन चुन सकती हैं. 14 से 18 कैरेट गोल्ड में मिलने वाले ऐसे डिजाइन हाथों की खूबसूरती बढ़ाते हैं.
5. फ्लोरल मोटिफ गोल्ड कंगन

फूलों की शेप वाला कंगन हमेशा से पसंद किया जाता है. फ्लोरल डिजाइन में छोटे-छोटे मोटिफ कंगन को खूबसूरत और फेमिनिन लुक देते हैं. हरियाली तीज जैसे त्योहार के लिए यह डिजाइन काफी अच्छा रहेगा.
तोहफा चुनते समय ध्यान रखें
कंगन खरीदने से पहले बहू की पसंद, साइज और रोजाना पहनने के तरीके को जरूर ध्यान में रखें. ऐसा डिजाइन चुनें जिसे वह अपनी पसंद के आउटफिट के साथ आसानी से पहन सके. कीमत और शुद्धता की जानकारी के लिए खरीदारी से पहले हॉलमार्क और बिल जरूर चेक करें.
यह भी पढ़ें: सोने के ईयररिंग्स के टॉप 5 मिनी हूप डिजाइन, ऑफिस से आउटिंग तक आएंगे काम
The post सोने के कंगन से करें बहू को खुश, हरियाली तीज पर चुनें ये 5 खूबसूरत डिजाइन appeared first on Prabhat Khabar.

