लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दस साल बाद Gen Z की वजह से बदला इंस्टाग्राम का वर्डमार्क?:कर्सिव हटाकर नया लुक पेश, जानें क्यों छिड़ रही बहस – Instagram Changes Wordmark After 10 Years, Users Blame Gen Z ?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Instagram new wordmark: इंस्टाग्राम अपने वर्डमार्क में एक बहुत बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अनोखी बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का दावा है कि जेन जी के कर्सिव न पढ़ पाने की वहज से ऐसा किया जा रहा है, लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

 


Instagram Changes Wordmark After 10 Years, Users Blame Gen Z ?

इंस्टाग्राम का नया वर्डमार्क
– फोटो : amarujala.com



विस्तार

Instagram logo change: इंस्टाग्राम ने करीब दस साल बाद अपने वर्ड मार्क यानी टेक्स्ट वाले लोगो को अपडेट किया है। मेटा के प्रमुख एडम मोसेरी ने नए डिजाइन को ज्यादा मॉडर्न और शॉर्प बताया है। हालांकि सोशल मीडिया पर नए वर्डमार्क को लेकर यूजर्स की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों ने इसे Instagzam तक पढ़ दिया है। हालांकि यहां पर महत्वपूर्ण बात है कि इंस्टाग्राम ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा है कि बदलाव Gen Z की वजह से किया गया है। Gen Z और कर्सिव को लेकर चर्चाएं सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया का हिस्सा हैं।


क्यों बदला इंस्टाग्राम का यह वर्डमार्क?


  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम लिखे जाने वाले वर्डमार्क तक ही सीमित है। एप के मशहूर ग्रेडिएंट कैमरा आइकन अभी भी बरकरार है।

  • पुराना वर्डमार्क 2016 में पेश किया गया था और लंबे समय से उसी स्क्रिप्ट या कर्सिव शैली में इस्तेमाल हो रहा था। इंस्टाग्राम ने अब इसके लेटरफॉर्म को ज्यादा आधुनिक और साफ लुक देने की कोशिश की है।

  • वहीं, एडम मोसेरी ने बदलाव की वजह बताते हुए कहा कि पुराना वर्डमार्क करीब एक दशक पुराना हो चुका था और अब पुराना महसूस होने लगा था।

नया वर्डमार्क दिखता कैसा है?


  • यह नया डिजाइन पूरी तरह पारंपरिक कर्सिव नहीं है। इसमें आपको प्रिंट और स्क्रिप्ट स्टाइल का मिश्रण देखने को मिलता है और कुछ अक्षरों में पहले से ज्यादा घुमावदार तथा सॉफ्ट शेप रखी गई है।

  • इंस्टाग्राम के डिजाइन अपडेट में उसके टाइपफेस सिस्टम पर भी काम किया गया है। प्लेटफॉर्म ने अपने टाइपफेस परिवार में अलग स्टाइल जोड़ने की दिशा में बदलाव किए हैं, ताकि ब्रांड की विजुअल पहचान ज्यादा लचीली और आधुनिक हो सके।


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Adam Mosseri (@mosseri)



यूजर्स ने क्यों कहा Instagram नहीं, Instagzam


  • नए वर्डमार्क के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कई यूजर्स का कहना है कि इसमें r अक्षर कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा,  जिसके कारण उन्होंने मजाक में इसे Instagzam पढ़ना शुरू कर दिया।

  • कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि छोटे साइज में नया डिजाइन पहले वाले की तुलना में कम साफ दिखाई देता है। वहीं कई यूजर्स को नया रूप ज्यादा आधुनिक और साफ भी लगा। यानी प्रतिक्रिया पूरी तरह एकतरफा नहीं है।

क्या Gen Z की वजह से बदला इंस्टाग्राम का लोगो?


  • एडम मोसेरी के वर्डमार्क बदलने की जानकारी देते ही सोशल मीडिया पर एक अलग चर्चा शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि Gen Z कर्सिव लिखावट या अक्षरों को उतनी आसानी से नहीं पढ़ पाती, इसलिए इंस्टाग्राम ने पुरानी स्क्रिप्ट स्टाइल छोड़कर नया वर्डमार्क अपनाया होगा।

  • एक सोशल मीडिया पोस्ट में तो यहां तक कहा गया कि स्कूलों ने वर्षों पहले कर्सिव सिखाना कम कर दिया और इसी कारण नई पीढ़ी पुराने वर्डमार्क को पढ़ने में परेशानी महसूस कर सकती है।

  • लेकिन यह सिर्फ यूजर्स की अटकल है। इंस्टाग्राम या एडम मोसेरी ने नए वर्डमार्क को Gen Z की कर्सिव क्षमता से जोड़कर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कंपनी की घोषित वजह यही है कि पुराना डिजाइन पुराना लगने लगा था और उसे ज्यादा मॉडर्न बनाना था।

क्या पुराने और नए वर्डमार्क में बड़ा फर्क है?


  • इंस्टाग्राम का पुराना वर्डमार्क पूरी तरह स्क्रिप्ट-आधारित और ज्यादा कर्सिव था। नया डिजाइन उसी पहचान को पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसे ज्यादा सरल और आधुनिक रूप में पेश करने की कोशिश करता है।

  • यानी यह पूरा रीब्रांड नहीं है। इंस्टाग्राम ने अपनी सबसे पहचान वाली चीज ग्रेडिएंट कैमरा आइकन को अभी नहीं बदला है।

पिछली बड़ी ब्रांडिंग कब बदली थी?


  • इंस्टाग्राम का आखिरी बड़ा विजुअल बदलाव 2016 में हुआ था। उस समय प्लेटफॉर्म ने पुराने 3D कैमरा आइकन को हटाकर आज के ज्यादा मिनिमल पिंक-ऑरेंज ग्रेडिएंट कैमरा आइकन को अपनाया था।

  • इसके बाद लंबे समय तक ब्रांड की पहचान में सबसे स्थायी चीज उसका वर्डमार्क और कैमरा आइकन ही रहे। अब लगभग एक दशक बाद वर्डमार्क में बदलाव किया गया है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब में छात्रा की मौत:पुलिस कर रही थी गाड़ी का पीछा, अर्शप्रीत को कुचलकर चाय की दुकान में घुसी ‘कातिल’ कार – Car Runs Over Female Student In Jaito She Dies

ऑपरेशन सफेद सागर:रियल हीरोज से मिले एक्टर्स, सिद्धार्थ-अभय ने कारगिल वॉरियर्स संग मनाया खास दिन; देखें फोटोज – Operation Safed Sagar Stars Siddharth And Abhay Verma Meet Real Kargil Heroes At Golden Arrows 75th Anniversar

एशियाड:क्रिकेट में पाकिस्तान से गोल्ड की जंग, हॉकी में मलयेशिया से फाइनल; जानिए 14वें दिन का पूरा कार्यक्रम – Asian Games 2026 Day 14: Indias Full Schedule For October 3, Cricket And Hockey Finals

प्रयागराज :पूरामुफ्ती में एक ही जमीन को तीन बार बेचने पर अतीक के करीबियों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस – Fir Registered Against Atiq’s Associates For Selling The Same Plot Of Land Three Times In Puramufti

रसिक दुलारी मौत:प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर – Datia Pandokhar Dham Gurusharan Maharaj Offer Investigation Premanand Disciple Death

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन:स्कूलों के गेट पर आगजनी; 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों? – France Student Protests School Closures And Violence Explained

Leave a Comment