लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अक्षय कुमार के एक प्रैंक से जैकलीन फर्नांडिस की हालत हुई थी खराब, पूरी शूटिंग में सहमी रहीं एक्ट्रेस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ इंडिया अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. आज, 28 अप्रैल इस गेम शो का ग्रैंड फिनाले है, जिसमें फराह खान, जैकलीन फर्नांडिस और भूमि पेडनेकर नजर आने वाले हैं. हाल ही में शो में जैकलीन फर्नांडिस ने बताया कि एक बार अक्षय ने उनके साथ ऐसा प्रैंक किया था, जिससे वो सदमें में चली गई थी

जैकलीन फर्नांडिस ने सुनाया मजेदार किस्सा
जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही व्हील ऑफ फॉर्च्यून के एक एपिसोड में नजर आने वाली हैं, जहां उन्होंने अक्षय कुमार के साथ एक पुराना मजेदार किस्सा शेयर किया. शो के प्रोमो में अक्षय ने उनसे पूछा कि 17 साल के करियर में क्या कभी किसी ने उनके साथ कुछ गलत कहा या किया है. इस पर जैकलीन हंसते हुए बोलीं, ‘हां, बहुत!’ और फिर उन्होंने फिल्म हाउसफुल के गाने ‘धन्नों’ की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा सुनाया.

Laal Pari (Song): Housefull 5 | Akshay Kumar, Abhishek Bachchan, Riteish Deshmukh, Jacqueline Fernandez

ये भी पढ़ेंः शादी के बाद क्यों हनीमून पर नहीं जा पाए पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा? किया खुसाला

अक्षय के प्रैंक से डर गई थी जैकलीन
जैकलीन ने बताया कि ये उनका पहला आइटम नंबर था और सेट पर भारी सिक्योरिटी थी. उन्होंने सोचा कि शायद पुलिस आई है. तभी अक्षय उनके पास आए और मजाक में कहा, ‘जैकलीन, तुमने कुछ गलत किया है क्या? पुलिस तुम्हें लेने आई है, शूट के बाद तुम्हें थाने ले जाएगी.’ ये सुनकर जैकलीन काफी डर गईं और पूरे शूट के दौरान यही सोचती रहीं कि उनसे आखिर गलती क्या हो गई.

उनकी बात सुनकर अक्षय कुमार ने माफी मांगते हुए कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया था, तो वो सॉरी हैं. साथ ही अपने मस्तीभरे अंदाज में उन्होंने कहा कि जिंदगी में हंसते रहना चाहिए और प्रैंक्स तब तक ठीक हैं, जब तक किसी को नुकसान न पहुंचे.

ये भी पढ़ेंः इन फिल्मों में नहीं थी कोई हीरोइन, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, देखें पूरी लिस्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस  और अक्षय कुमार जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक बार फिर साथ नजर आने वाली है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment