साउथ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने फिल्म की एक खास झलक साझा की है, जिसमें फिल्म की सभी मुख्य अभिनेत्रियों की खास झलक साझा की है।
View this post on Instagram
A post shared by Yash (@thenameisyash)
‘टॉक्सिक’ की खास झलक
आज ‘टॉक्सिक’ के निर्मातओं ने फिल्म की खास झलक साझा की है। यह खास झलक एक चेतावनी के साथ शुरू होती है, जिसमें लिखा होता है- ‘पेरेंट्स, ग्रैंड पेरेंट्स और ग्रेट ग्रैंड पेरेंट्स अपने बच्चों को दूर रखें’। इसके बाद सबसे पहले समुद्र किनारे कियारा का ग्लैमरस लुक दिखाया जाता है। फिल्म में कियारा, नादिया के किरदार में नजर आएंगी।
नयनतारा का एक्शन अवतार
इस फिल्म में नयनतारा, गंगा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में नयनतारा अभिनेता यश की बहन के किरदार में नजर आएंगी। आज फिल्म की खास झलक में नयनतारा बाइक पर एक्शन अवतार में नजर आईं।
हुमा कुरैशी इस फिल्म में एलिजाबेथ का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में हुमा खलनायक की भूमिका में नजर आएंगी। ब्लैक ड्रेस में हुमा का दिलफेंक अंदाज प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।
साउथ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत इस फिल्म में मेलिसा का किरदार निभा रही हैं। आज इस खास झलक में रुक्मिणी एक्शन करते नजर आईं। फिल्म के एक सीन में रुक्मिणी किसी के ऊपर बंदूक ताने गुस्से में नजर आ रही हैं।