लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Live:तकनीकी वार्ता से पहले ईरान की शर्तें पूरी, चीन बोला- उम्मीद है कि दोनों देश बातचीत जारी रखेंगे – West Asia Live Us Iran Talks Switzerland Israel Lebanon Strait Of Hormuz Donald Trump Benjamin Netanyahu

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

03:13 PM, 22-Jun-2026

ईरान-अमेरिका वार्ता को लेकर चीन का बयान

चीन ने ईरान और अमेरिका से शांति वार्ता की रफ्तार बनाए रखने और सकारात्मक नतीजों की दिशा में काम करने की अपील की है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि बीजिंग को उम्मीद है कि दोनों देश बातचीत जारी रखेंगे और कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ेंगे। गुओ ने ईरान-अमेरिका वार्ता में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान, कतर और अन्य पक्षों के प्रयासों का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि चीन सभी संबंधित पक्षों की मध्यस्थता की कोशिशों का समर्थन करता है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच उच्च स्तरीय वार्ता का पहला दौर पूरा हुआ है।

 

11:42 AM, 22-Jun-2026

तकनीकी वार्ता से पहले ईरान की शर्तें पूरी

ईरान ने कहा है कि स्विट्जरलैंड में तकनीकी स्तर की वार्ता शुरू होने से पहले उसकी प्रमुख शर्तों को स्वीकार कर लिया गया है। ईरान ने स्पष्ट किया था कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुच्छेद 1, 10 और 11 को लागू किए बिना तकनीकी वार्ता आगे नहीं बढ़ेगी। अब सभी पक्षों के तकनीकी बातचीत जारी रखने पर सहमत होने के बाद प्रगति के संकेत मिले हैं। ईरानी विदेश मंत्री ने दावा किया कि ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात पर छूट दी गई है और नाकेबंदी हटा ली गई है। इसके अलावा ईरान की कुछ जमी हुई संपत्तियां भी जारी कर दी गई हैं और देश के पुनर्निर्माण एवं विकास के लिए नई योजना शुरू की गई है।

07:47 AM, 22-Jun-2026

लेबनान में संघर्षविराम लागू होता दिखा

लेबनान के नबातियेह शहर और आसपास के इलाकों में भीषण हिंसा के बाद अब सतर्क शांति लौटती दिखाई दे रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, हाल के दिनों में इजरायली सेना ने अली ताहेर पहाड़ियों पर कब्जा करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। हिज्बुल्ला ने दावा किया कि उसने इजरायली सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें चार सैनिक मारे गए। इसके बाद इजरायल ने नबातियेह और आसपास के क्षेत्रों पर सैकड़ों हवाई हमले किए। स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, यह युद्ध के सबसे हिंसक दिनों में से एक था। अब संघर्षविराम लागू होता दिख रहा है, लेकिन हालिया हिंसा ने इलाके में भारी तबाही छोड़ी है।

07:46 AM, 22-Jun-2026

स्विस वार्ता में ईरानी प्रतिनिधिमंडल का काम पूरा

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा है कि स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता में ईरानी प्रतिनिधिमंडल का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब समझौते को प्रभावी रूप से लागू करने से जुड़े मुद्दों पर तकनीकी टीमें आगे की बातचीत करेंगी। बगाई ने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि तकनीकी विशेषज्ञ आवश्यक विषयों पर काम जारी रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल वार्ताकारों का औपचारिक काम समाप्त हो गया है, लेकिन तकनीकी स्तर पर बातचीत अगले दिन भी जारी रहेगी। यह कदम संभावित समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

07:46 AM, 22-Jun-2026

लेबनान युद्ध खत्म करने में बड़ी प्रगति, ईरान के विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता से लेबनान युद्ध समाप्त करने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में अराघची ने कहा कि तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात पर छूट दी गई है, नाकेबंदी हटाई गई है और कुछ जमे हुए वित्तीय संसाधन भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा ईरान के पुनर्निर्माण और विकास के लिए एक बड़ी योजना शुरू की गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस समझ की वास्तविक परीक्षा ‘लेबनान डी-कॉन्फ्लिक्शन सेल’ होगी, जिससे यह तय होगा कि संघर्षविराम और समझौते को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है या नहीं।

07:46 AM, 22-Jun-2026

अमेरिकी वार्ताकारों के साथ दिखे कतर के प्रधानमंत्री, साझा की तस्वीर

कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी ने अमेरिकी वार्ताकार जेडी वेंस और जेरेड कुशनर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “लूसर्न से लाइव, काम जारी है।” यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में वार्ता का दौर जारी है। कतर इस वार्ता में अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। शेख मोहम्मद की पोस्ट से संकेत मिलता है कि पर्दे के पीछे बातचीत और कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं।

07:44 AM, 22-Jun-2026

पश्चिम एशिया में तैनात हैं अमेरिकी बल, सेंटकॉम ने जारी की तस्वीरें

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा है कि अमेरिकी सैन्य बल पूरे मध्य पूर्व में आसमान, जमीन और समुद्र में सक्रिय रूप से मौजूद हैं। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया पर दो लड़ाकू विमानों की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि ये नियमित गश्त का हिस्सा हैं। इससे पहले कमांड ने अरब सागर में तैनात अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर मौजूद सैनिकों की तस्वीरें भी जारी की थीं। अमेरिकी सेना का यह बयान ऐसे समय आया है, जब क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और अमेरिका अपनी सैन्य उपस्थिति के जरिए सहयोगियों को आश्वस्त करने की कोशिश कर रहा है।

 

07:44 AM, 22-Jun-2026

स्विट्जरलैंड में जारी रहेंगी तकनीकी वार्ता, पाकिस्तान-कतर ने जताई उम्मीद

पाकिस्तान और कतर ने कहा है कि स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए तकनीकी स्तर की बातचीत सप्ताह के बाकी दिनों तक जारी रहेगी। दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि सभी मुद्दों पर तकनीकी चर्चा जारी रहेगी। मध्यस्थ देशों ने अमेरिका और ईरान की कूटनीति और शांतिपूर्ण समाधान के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। पाकिस्तान और कतर ने कहा कि वे वार्ता को सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे, ताकि अंततः किसी व्यापक और अंतिम समझौते तक पहुंचा जा सके।

05:10 AM, 22-Jun-2026

ब्रिटेन की संसद में घरेलू राजनीति पर इस्राइल समर्थक समूहों के प्रभाव पर होगी बहस

ब्रिटेन के सांसद सोमवार को देश की राजनीति में इस्राइल समर्थक समूहों के प्रभाव पर चर्चा करेंगे। साथ ही इस मुद्दे पर सार्वजनिक जांच शुरू करने की मांग पर भी बहस होगी। इस संबंध में एक अभियान को 1.18 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिल चुका है।

इस मांग का समर्थन करने वाले लोगों का कहना है कि गाजा में युद्ध और वेस्ट बैंक में हिंसा पर ब्रिटेन सरकार ने सख्त रुख नहीं अपनाया। इसलिए यह जांच होनी चाहिए कि इस्राइल समर्थक समूहों का ब्रिटेन की राजनीति और सरकारी फैसलों पर कितना असर है। हालांकि, ब्रिटेन सरकार ने अप्रैल में कहा था कि वह इस मामले में कोई सार्वजनिक जांच जरूरी नहीं मानती।

01:40 AM, 22-Jun-2026

अब तक का घटनाक्रम-

  • दक्षिणी तेहरान में अमेरिकी-इजराइल हमलों में 12 लोगों की मौत हुई। फार्स न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी।
  • लेबनान के अधिकारियों ने बताया कि इस्राइली सेना के हमलों में पिछले 24 घंटों में लेबनान में 33 लोगों की मौत हुई, जिनमें एक 15 साल का लड़का भी शामिल है। 
  • इस्राइल के मेडिकल स्टाफ ने कहा कि लेबनान से दागे गए रॉकेटों में उत्तरी इस्राइल में एक व्यक्ति की मौत हुई और दो लोग घायल हुए।
  • संयुक्त अरब अमीरात ने बताया कि बहरीन में उसकी सेना के साथ काम करने वाला एक मोरक्को का नागरिक ईरानी हमले में मारा गया, जबकि कई सैनिक घायल हुए।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने पर बातचीत जारी है और तेहरान ‘बहुत ज्यादा’ समझौता करना चाहता है।
  • ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने ट्रंप के दावों को खारिज किया और कहा कि इसका इस्तेमाल वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।
  • ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टाइनमायर के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका-इस्राइल युद्ध को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कहा था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीजी:शिकायतकर्ता ही निकली शराब तस्कर, पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाली पिंकी मदिरा के साथ गिरफ्तार – Cg Complainant Turns Out To Be Liquor Smuggler Pinki Accused Police Of Extortion Arrested With Illicit Alcohol

ग्राउंड रिपोर्ट :सफर में मंजिल से ज्यादा सुरक्षा की चिंता, दिल्ली की महिलाओं के लिए हर दिन एक नया इम्तिहान – Safety For Women On Delhi’s Streets Is A Major Challenge; The Fear Haunts Them Every Day

बिहार :पुलिस का काम करने लगे अपराधी; क्राइम सीरियल की तरह मौका-ए-वारदात पर नाट्य रूपांतरण का राज खुला – Bihar Criminal Creating Crime Scene To Divert Bihar Police Investigation Cctv Disclosed Bakhri Begusarai News

दिव्या दत्ता का जन्मदिन:छोटी बुआ ने लगाया फिल्मों का शौक; मां से सीखे अभिनय के गुर, कैसे पहुंचीं मायानगरी? – Divya Dutta Birthday: Know About Famous Actress Career Movies And Personal Life Unknown Facts

यूएन में बालेंद्र शाह का पहला भाषण:आपदा प्रबंधन पर दिया जोर, भारत-चीन का नाम लेकर कह दी ये बड़ी बात – Nepal-pm-balendra-shah-un-himalayan-climate-resilience-mechanism-india-china

एफएसएसएआई:मिठाई में कितना खोया, चीनी और दूध…तय होगा मानक, तुकाराम मुंढे ने दिए सुझाव – Fssai Guidelines For Sweets Sugar Milk Tukaram Mundhe

Leave a Comment