लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Wednesday Box Office 22 July: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही ‘द ओडिसी’, ‘धमाल 4’ भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के देखने के लिए अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में मौजूद हैं. इनमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और साउथ तक की फिल्में शामिल हैं. हालांकि सभी पर क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी ही भारी पड़ रह है. वहीं धमाल 4 भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. चलिए यहां जानते हैं सिनेमाघरो में मौजूद सभी फिल्मों ने बुधवार को कितनी कमाई की है?

द ओडिसी ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. ये फिल्म वीकडेज में भी अपनी रफ्तार बरकरार रखे हुए हैं. हालांकि इसकी कमाई में उतार-चढाव भी बना हुआ है. जहां इसने मंडे को चौथे दिन 8 करोड़ कमाए थे. वहीं पांचवें दिन यानी मंगलवार को इसकी कमाई 8.35 करोड़ रुपये रही. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट द ओडिसी ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 6.50 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की 6 दिनों की कुल कमाई अब 84.15 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-महेश बाबू की ‘श्रीनिवास मंगपुरम’ के लिए सारा अर्जुन थी मेकर्स की पहली पसंद, बॉलीवुड स्टार किड ने किया ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस को रिप्लेस

धमाल 4 ने दूसरे वेडनेसडे कितनी की कमाई?
अजय देवगन की धमाल 4 दूसरे वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. ये फिल्म अपने बजट वसूलने से बेहद करीब पहुंच चुकी है. इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को 4 करोड़ कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 2.75 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 13 दिनों की कुल कमाई अब 134.50 करोड़ रुपये हो गई है.

लेनिन ने दूसरे बुधवार कितना किया कलेक्शन?
अखिल अक्किनेनी की लेनिन बॉक्स ऑफिस पर अब दूसरे वीक में लाखों में सिमट गई है. इस फिल्म ने रिलीज के 12वे दिन यानी मंगलवार को 85 लाख रुपये कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक लेनिन ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 65 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 13 दिनों की कुल कमाई अब 46.15 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की ‘3 इडियट्स’? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment