लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक के बाद एक पाकिस्तान में मौत के घाट उतारे जा रहे खूंखार आंतकी, खौफ में शहबाज-शरीफ; देखें लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Another Terrorist Hamza Burhan Shot Dead: साल 2020 में हुए पुलवामा में ग्रेनेड हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पाकिस्तान के पीओके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना पीओके के मुजफ्फराबाद में हुई है. हमजा पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. इस घातक हमले में आतंकी हमजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

अगर हम पिछले कुछ वक्त में नजर डालें, तो यह पहला मामला नहीं है, जब पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया है. एक सिलसिलेवार तरीके से इनकी हत्या की गई है. पिछले कुछ ही महीनों में कुल 20 आतंकियों को सरेआम गोली मारी गई है, और उनके मौत के घाट उतार दिया गया है. इनमें अधिकतर वो आतंकी शामिल रहे हैं, जिन्होंने भारत पर बड़े हमलों को अंजाम दिया था. 

20 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

इनके अलावा जिन बड़े आतंकियों की गोली मारकर हत्या की गई है, उन्होंने पाकिस्तान में मौजूद रहे लश्कर के आतंकी फैजल नदीम उर्फ अबु कताल का नाम सबसे पहले शामिल हैं. इस आतंकी की हत्या मार्च 2025 में कर दी गई थी. इसके बाद लश्कर ए तैयबा की राजनीतिक पार्टी के चीफ मौलाना काशिफ अली की फरवरी 2025 में हत्या कर दी गई थी. 

कौन था अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ ‘डॉक्टर’?

इनके अलावा ISI के अंडरकवर एजेंट मुफ्ती शाह मीर की  मार्च 2025 में हत्या की गई. आतंकी मसूद अजहर का करीबी रहीम उल्लाह तारिक की नवंबर 2023 में हत्या की गई. लश्कर आतंकी अकरम गाजी की नवंबर 2023 में हत्या की गई.  लश्कर आतंकी ख्वाजा शाहिद की नवंबर 2023 में हत्या की गई. 

ISPR अधिकारी मेजर दानियाल की मार्च 2025, लश्कर ए तैयबा की आतंकी रियाज अहमद की सितंबर 2023 में हत्या की गई. वहीं, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवार की मई 2023 में हत्या की गई थी. 

इनके अलावा लश्कर आतंकी मौलाना जियाउर रहमान की सितम्बर 2023, मसूद अजहर का करीबी कारी एजाज आबिद की अपैल 2025 में हत्या की गई. इन आतंकियों के अलावा अक्टूबर 2023 में मसूद अजहर के करीबी दाऊद मालिक, आतंकी अदनान की दिसंबर 2023, हिजबुल आतंकी बशीर अहमद पीर की फरवरी 2024, जैश के आतंकी जहूर इब्राहिम की मार्च 2022 में हत्या की गई. 

पाकिस्तान सरकार की खामोशी सवालों के घेरे में

अगर पिछले दो सालों पर नजर डालें, तो पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को एक के बाद एक निशाना बनाया गया. वहीं, वहां की सरकार ने किसी भी तरह का बयान इन हत्याओं को लेकर नहीं दिया. खामोशी बनाए रखी. साथ ही जांच को लेकर भी किसी तरह के कभी निर्देश जारी नहीं किए. 

एक और दुश्मन ढेर, पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को PoK में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खतरे में शांति वार्ता! तेहरान नहीं करेगा यूरेनियम संवर्धन पर समझौता, US की महत्वपूर्ण मांग को खामनेई ने किया खारिज

मेलोडी ही नहीं, पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को दिए कई और यादगार तोहफे

यूक्रेनी ड्रोन ने 800 KM दूर रूस के तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना, जेलेंस्की बोले- ‘हम लगातार आगे बढ़ रहे…’

अमेरिका की पूंछ पर पैर रखने के लिए तैयार ईरान, हॉर्मुज से जुड़ा नया मैप किया जारी, ओमान तक बढ़ाया निगरानी क्षेत्र

‘भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार’, इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान

ईरान संग फंसा अमेरिका भारत को अपनी तरफ खींच रहा, अब ट्रंप के दूत बोले- ‘आने वाले हफ्तों में…’

Leave a Comment