लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Weather:उत्तर भारत में गर्मी ने दिखाए तेवर; पश्चिमी, पूर्वी और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में लू का अलर्ट – Weather: Heat Wave Intensifies In North India; Alert Issued For Most Parts Of Western, Eastern, Central India

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पिछले कुछ दिनों के दौरान हल्की बारिश के बाद अब गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है और अगले पांच दिनों के दौरान इसके 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। राजस्थान में कई जगह तो पहले ही तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो गया है। इस सप्ताह, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने और उमस भरे मौसम रहने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें – UP: प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार, मौसम वैज्ञानिक का अनुमान- ये साल पिछले से ज्यादा गर्म रहेगा

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तटीय महाराष्ट्र, ओडिशा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर आंधी आई। वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ, नगालैंड, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी दर्ज की गई। दिल्ली, यूपी और राजस्थान में शुष्क मौसम के साथ तेज धूप का असर दिखने लगा है। कोलकाता में भी उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जो आने वाले पांच दिनों में 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में बांदा 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा

आज रात सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 15 से 18 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल के दौरान छिटपुट वर्षा हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 17 और 18 अप्रैल को बारिश होने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 17 और 18 अप्रैल को हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पूर्वोत्तर में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार

असम और मेघालय में 18 अप्रैल तक छिटपुट बारिश, गरज और चमक के साथ 30-50 किमी की गति से हवा चल सकती है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है। 15 से 17 अप्रैल के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी यही स्थिति रहेगी। 15 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में और 18 अप्रैल को असम, मेघालय और नागालैंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें – स्वास्थ्य: सुस्त जीवनशैली लिवर के लिए खतरनाक, 33 साल में 143% बढ़े रोगी; जानें 2050 तक कितने लोग होंगे बीमार

राजस्थान में बाड़मेर व ओडिशा में टिटलगढ़ रहा सबसे गर्म

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। चुरू, चितौड़गढ़, कोटा और बाड़मेर में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। प्रदेश में बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 और 18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों, विशेषकर जोधपुर और बीकानेर डिवीजनों में, अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। ओडिशा में कई स्थानों पर लू चल रही है। टिटलगढ़ में सबसे अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

संबंधित वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Capf:सीएपीएफ कर्मियों को 50% जीएसटी छूट, 25 से 35 लाख रुपये की अनुग्रह राशि तो Mbbs में 26 सीटें आरक्षित – Capf Personnel Get 50 Percent Gst Rebate, ₹25–35 Lakh Ex-gratia, 26 Mbbs Seats Reserved

Ind Vs Zim:क्या इंग्लैंड की हार भूलकर नई शुरुआत कर पाएगी टीम इंडिया? कप्तान अय्यर ने किया रणनीति का खुलासा – Ind Vs Zim: Shreyas Iyer Speaks On Team Indias Strategy On Zimbabwe Tour

Jpsc Main Exam Postponed:झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित, नई तारीख पर क्या अपडेट? देखें नोटिस – Jpsc Main Exam 2025 Postponed, Jharkhand Combined Civil Services New Exam Date To Be Announced Soon

Marco Rubio:मार्को रुबियो ने ईरान को बताया क्षेत्र का सबसे बड़ा संकट, आसियान देशों के सामने क्या चेतावनी दी? – Asean Summit Marco Rubio Warns Iran Over Hormuz Blockade, Says It Sets A Dangerous Global Precedent

Patna Protest :दिल्ली में कॉकरोच का हंगामा तो पटना में किसने मचाया ऐसा गदर? मुद्दे वही या कुछ और भी, जानें – Aisa Patna Protest After Jantar Mantar Protest News For Neet 2026 Dharmendra Pradhan Resignation Bihar News

Up:अलशिफा का फटा जिगर, पांचों सदस्यों की टूटीं सिर की हड्डियां, अधिक खून बहने से मौत; इस रिपोर्ट से खुलासा – Muzaffarnagar House Collapse All Five Family Members Suffered Skull Fractures Died From Blood Loss

Leave a Comment