लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं. उन्होंने 6 जुलाई को मुंबई के ताज होटल में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ 7 फेरे लिए. अंशुला और रोहन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर का वेडिंग रिसेप्शन 
बोनी कपूर ने 7 जुलाई को बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की खुशी में अपने दोस्तों, परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी लोगों के लिए एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया. इस दौरान बोनी कपूर का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला. 

बोनी कपूर का वीडियो वायरल
बोनी कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो बेटी अंशुला कपूर और दामाद रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में शानदार अंदाज में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं. उन्होंने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए.

ये भी पढ़ें: Rohan Thakkar Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स

स्टाइलिश लुक में छाए बोनी कपूर
रिसेप्शन पार्टी में बोनी कपूर का स्टाइलिश और क्लासी लुक देखने को मिला. उन्होंने ब्राइट ऑरेंज डबल-ब्रेस्टेड सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट और मैचिंग पॉकेट स्क्वायर कैरी किया. ब्लैक फ्रेम वाले चश्मे और ब्राउन फॉर्मल शूज ने उनके लुक को और भी एलिगेंट बना दिया. बोनी कपूर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

इमोशनल हुए बोनी कपूर
अंशुला कपूर की विदाई से पहले बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं. पहली फोटो में वो बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आए थे. वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘मेरी होनहार और प्यारी बेटी अंशुला और रोहन नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं. वो दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं. दोनों मिलकर अपने सफर को हमेशा खुशियों से भर देंगे.’

डेटिंग एप पर हुई थी पहली मुलाकात
बता दें कि रोहन ठक्कर और अंशुला कपूर साल 2022 से एक दूसरे को जानते हैं. इस कपल की पहली मुलाक़ात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी. रोहन ठक्कर ने जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क में अंशुला को प्रपोज किया था. अक्टबर 2025 में रोहन और अंशुला ने सगाई कर ली थी. ये सगाई बोनी कपूर के मुंबई वाले घर पर हुई थी.

ये भी पढ़ें: ‘मैं प्लेबॉय था’, ‘लॉक अप 2’ में राम कपूर का बड़ा खुलासा, बोले- मेरे कई अफेयर्स रहे हैं





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The India Story Movie: ‘सतलुज’ के ओटीटी से हटने के बाद अब सीबीएफसी की मंजूरी का इंतज़ार कर रही है ‘द इंडिया स्टोरी’

कभी आसमान को निहारा तो कभी गहरी सोच में डूबे नजर आए सलमान खान, वायरल हुईं भाईजान की ये लेटेस्ट तस्वीरें

सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

‘ये किसने कहा…’ सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

Anshula Kapoor Wedding Reception: ऑफ शोल्डर ब्लाउज और मॉडर्न स्टाइल साड़ी में छा गईं अंशुला कपूर, वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का लगा तांता

Alpha BO Collection Day 5: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ मंगलवार को भी हुई फुस्स, जानें- 5 दिनों में कितना वसूला बजट?

Leave a Comment