लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मॉस्को में क्यों उतरा अमेरिकी सेना का विमान?:क्रेमलिन बोला- कोई जानकारी नहीं, रूस पहुंचने से पहले कई जगह रुका – American Boeing C-17a Globemaster Iii Military Transport Aircraft Lands In Moscow

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मास्को में सोमवार को एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली है। अमेरिकी सेना का बोइंग सी-17A ग्लोबमास्टर III मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान रूस की राजधानी मॉस्को में उतरा है। इस विमान को लेकर अभी तक न तो अमेरिका की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वही क्रेमलिन की ओर से भी इस विमान की जानकारी साझा नहीं की गई है।

रूसी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन एयर ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने सोमवार सुबह मॉस्को में एक अमेरिकी बोइंग सी-17A ग्लोबमास्टर III मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की लैंडिंग दर्ज की गई है। वहीं इस मामले पर क्रेमलिन की ओर से ऐसी किसी जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान वॉशिंगटन डीसी के पास स्थित एंड्रयूज एयर फोर्स बेस से रवाना हुआ था। विमान मॉस्को के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे (07:00 GMT) रूसी राजधानी में उतरा।  क्रेमलिन के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि इस हफ़्ते अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की कोई योजना नहीं है।

रूस पहुंचने से पहले रीगा में रुका विमान

उपलब्ध फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, भारी सामान ले जाने वाले इस विमान ने रूसी एयरस्पेस में प्रवेश करने से पहले कई जगहों पर रुककर उड़ान भरी। रूस की ओर बढ़ने से पहले यह चार्ल्सटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट/एयर फोर्स बेस और फिर लातविया की राजधानी रीगा में रुका था। यूरोपीय संघ के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के एक सूत्र ने ताश को बताया कि अमेरिकी मिलिट्री विमान लातविया से रवाना हुआ और सीधे रूसी क्षेत्र की ओर गया।

विमान के मिशन की आधिकारिक जानकारी नहीं

बोइंग सी-17A ग्लोबमास्टर III अमेरिकी वायु सेना का प्रमुख रणनीतिक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इसका इस्तेमाल सैनिकों और अलग-अलग तरह के कार्गो को तेजी से पहुंचाने के लिए किया जाता है। पेंटागन या रूसी विदेश मंत्रालय ने विमान के इस मिशन के खास मकसद और इसमें मौजूद कार्गो को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उड़ान “डिप्लोमैटिक लॉजिस्टिक्स”, कैदियों की अदला-बदली या किसी अन्य द्विपक्षीय प्रशासनिक मामले से जुड़ी थी।

पहले भी मॉस्को पहुंचा था अमेरिकी ट्रांसपोर्ट विमान

इससे पहले अल जज़ीरा ने Flightradar24 के हवाले से बताया था कि अमेरिकी वायु सेना का एक ट्रांसपोर्ट विमान मंगलवार को मॉस्को के व्नुकुवो एयरपोर्ट पर उतरा था। हालांकि, क्रेमलिन ने कहा था कि उसे इस विमान या उसके आगमन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

यूक्रेन युद्ध के बाद रूस-अमेरिका में एयरस्पेस प्रतिबंध

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका ने अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलकर रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें एक-दूसरे के विमानों पर लगाए गए प्रतिबंध भी शामिल हैं। रूसी विमानों के अमेरिका और यूरोपीय संघ के एयरस्पेस में प्रवेश पर रोक है। वहीं, रूस ने भी “दोस्ताना न रहने वाले देशों” के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:प्रदेश के लोगों का आसान हुआ हरिद्वार पहुंचना, चौड़ा होगा झांसी एक्सप्रेसवे; जेन जी को साधने की कोशिश – Up: Reaching Haridwar Has Become Easier For The People Of The State, Jhansi Expressway Will Also Be Widened

द वन टीजर:सामने आया द वन का टीजर, अलग अंदाज में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा; जानें फिल्म में क्या कुछ होगा खास – Sidharth Malhotra Upcoming Movie The Vvaan Teaser Released With Mystery And Suspence

ट्रंप का दावा:होर्मुज में लगी सभी बारूदी सुरंगों को हटाया गया, दोबारा माइन बिछाने पर ईरान को क्या चेतावनी दी? – Trump Claims All Mines Removed From Strait Of Hormuz, Warns Iran Against Laying New Mines

Pti भर्ती में फर्जी डिग्री का पर्दाफाश:विश्वविद्यालय के कुलपति समेत 3 गिरफ्तार, 66 डिग्रियां जांच के घेरे में – Pti Recruitment Fake Degree Scam Exposed: University Vice Chancellor Among 3 Arrested, 66 Degrees Under Probe

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट:क्या चौथे दिन विकेटकीपिंग करेंगे ऋषभ पंत? चोट पर मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेट – Ind Vs Sl: Morne Morkel Shares Rishabh Pants Health Update Know

यूपी कैबिनेट:युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव, एमबीबीएस इंटर्न्स का भत्ता बढ़ा – Up Cabinet Major Gift Proposal To Purchase Tablets; Mbbs Interns’ Stipend Increased.

Leave a Comment