लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Uttarakhand:भूस्खलन से बंद मसूरी-दून मार्ग आज खुला, हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू, यमुनोत्री हाईवे बंद – Mussoorie Dehradun Road Reopens After Landslide Light Vehicles Allowed Near Kolhukhet Uttarakhand Weather

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत के पास भूस्खलन के कारण बंद हुआ यातायात मंगलवार सुबह बहाल कर दिया गया। मार्ग को सुबह हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि सोमवार शाम करीब 4 बजे भूस्खलन के बाद यह मार्ग पूरी तरह यातायात के लिए बंद हो गया था। लोनिवि की टीम ने मलबा हटाने के बाद सड़क को आंशिक रूप से खोल दिया है। लोनिवि के सहायक अभियंता अरविंद सतवारिया ने बताया कि फिलहाल मसूरी-देहरादून मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

यमुनोत्री हाईवे पर मलबा-पत्थर गिरने से आवाजाही ठप

यमुनोत्री घाटी में रातभर हुई भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह मलबा और पत्थर आने से आवाजाही सुबह तड़के से बंद है। भारी बारिश के कारण बड़कोट नगरपालिका क्षेत्र के दोनों ओर बहने वाले बरसाती खड्ड भी उफान पर हैं। एनएच के ईई मनोज रावत ने बताया कि हाईवे खोलने के लिए मशीनों को मौके पर भेज दिया गया है और जल्द यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड में एक एनएच, दो स्टेट हाइवे समेत 98 मार्ग बंद

प्रदेश में भूधंसाव, भूस्खलन के कारण सोमवार को 98 मार्ग बंद रहे। देहरादून में देहरादून-मसूरी राज्य मोटर मार्ग पर भूधंसाव हुआ। इसके कारण मार्ग बंद हो गया। हालांकि हल्के वाहनों के लिए मार्ग आज खुल गया है। जिले में कुल 10 मार्ग बंद हैं। अल्मोड़ा में सात, बागेश्वर में 10 और रुद्रप्रयाग में सात ग्रामीण मार्ग बंद हैं। चमोली जिले में सिमली-ग्वालदम एनएच मलबा आने के कारण बंद है। यहां पर 25 ग्रामीण मार्ग भी आवाजाही ठप है। पिथौरागढ़ में 14 ग्रामीण मोटर मार्ग, नैनीताल में एक राज्य मार्ग और पांच ग्रामीण मोटर मार्ग, उत्तरकाशी में दो ग्रामीण मोटर मार्ग, बागेश्वर में 10, चंपावत में तीन और टिहरी में नौ ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।किच्छा में 130 एमएम बरसात हुई।

ये भी पढ़ें…UKSSSC: सहायक कृषि अधिकारी भर्ती: आयोग ने जारी किया नया सिलेबस, डिजिटल AI, रोबोटिक्स से भी पूछे जाएंगे सवाल

राज्य में मेघ जमकर बरस रहे हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार किच्छा में 130 एमएम बारिश हुई है। जबकि देहरादून जिले के मालदेवता क्षेत्र में 103 एमएम बारिश रिपोर्ट हुई। हाथी बड़कला में 75 एमएम बारिश हुई। अल्मोड़ा में 52 एमएम, खटीमा में 75, ऊखीमठ में 77 एमएम बरसात हुई है। वहीं, नदियों का जल स्तर भी खतरे के निशान के पास पहुंचा है। इसमें उत्तरकाशी में भागीरथी नदी का जल स्तर 1119 मीटर तक पहुंच गया, जो कि स्थिर बना हुआ है। यहां पर नदी का खतरे का जल स्तर 1123 मीटर है। बदरीनाथ में अलकनंदा नदी का जल स्तर 3111 तक पहुंच गया, जबकि यहां पर नदी का खतरे का जल स्तर 3113 मीटर है। नंद केसरी में पिंडर नदी देव प्रयाग में गंगा नदी का 456 मीटर, ऋषिकेश में 338.22 मीटर और हरिद्वार में 291.18 मीटर पर पहुंच गया।




 

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी में पांच की मौत:दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत पांच की गई जान – Tempo Collides With Dumper In Sambhal While Trying To Avoid A Differently-abled Person Tricycle Many Died

छलका Ias नेहा मारव्या का दर्द:एक साल में चौथा ट्रांसफर, बोलीं-‘अधीनस्थों की बगावत के बाद मुझे ही हटा दिया’ – Ias Officer Neha Marvya Opens Up About Her Ordeal: Fourth Transfer In A Year; Says, “i Was The One Removed Aft

बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता – Budh Gochar 2026 In Kanya Rashi These Zodiac Sign People May Get Money Profit And Success

स्लीप एफएम: सोते देखकर एआई बताएगा आपकी उम्र और 130 बीमारियों का संकेत, कैसे काम करेगा स्टैनफोर्ड का यह मॉडल? – Ai Predict Future Diseases While You Sleep? Stanford’s Sleep Fm Model Makes Striking Forecast

‘अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा’:हमले के बाद ईरान ने यूएस को लताड़ा, दे डाली धमकी – Iran Calls Us Military Child-killing Army After Warship Attack Warns Of Devastating Response

Duleep Trophy Final Live:वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूके, ईश्वरन की फिफ्टी; ईस्ट जोन एक विकेट पर 100 रन के पार – Duleep Trophy Final Live Score: East Zone Vs South Zone Vaibhav Sooryavanshi, Siraj, Padikkal, Tilak Ishan

Leave a Comment