लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पहाड़ी राज्यों में मानसून का कहर:घाटी से पूर्वोत्तर तक भूस्खलन-बाढ़ ने मचाई तबाही, जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत – Monsoon Rain Himalayan States Landslides Floods Havoc From Valley To Northeast Jk Death Toll Rises Imd Warns

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण सोमवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20 और 21 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 20 जुलाई को उत्तराखंड, बिहार तथा असम-मेघालय में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें: सिक्किम: भूस्खलन से निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 12 श्रमिक, प्रवेश द्वार मलबे से बंद; गैस रिसाव की आशंका

किन राज्यों में फिर से सक्रिय हुआ मानसून?  

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय बना रहेगा। आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर पड़ने और उत्तर भारत में मानसूनी धाराओं के मजबूत होने के कारण मानसून फिर सक्रिय हुआ है।

जम्मू-कश्मीर सबसे प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित जम्मू-कश्मीर रहा, जहां जम्मू संभाग में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके दो बच्चे भी शामिल हैं। पिछले दो दिनों में राज्य में बारिश से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार, पुंछ और राजौरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सात लोग अब भी लापता हैं। लगातार बारिश के कारण दिन में राहत और बचाव कार्य प्रभावित रहा। हालांकि मौसम में कुछ सुधार होने पर अभियान तेज किया गया, लेकिन देर शाम तक लापता लोगों का कोई पता नहीं चल सका।

किन जिलों में भूस्खलन और बाढ़ का दिखा असर?

पुंछ जिले के लोरान के ऊपरी इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से मिट्टी का मकान ढह गया। इस हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चों समेत सात लोग मलबे में दबकर मौत का शिकार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद रहा। मार्ग पर चट्टानें गिरने से दो निजी वाहन इसकी चपेट में आए, हालांकि उनमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

पुंछ और राजौरी के सीमावर्ती जिलों में सोमवार तड़के करीब तीन बजे से शुरू हुई बारिश लगातार जारी रही, जिससे प्रभावित इलाकों में राहत और खोज अभियान चलाने में मुश्किलें आईं। उफनते नाले, फिसलन भरी जमीन और कम दृश्यता के कारण बचाव दलों को लापता लोगों की तलाश में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नगालैंड में सरकारी स्कूल की इमारत भूस्खलन से बुरी तरह क्षतिग्रस्त

नगालैंड में बारिश के बाद भूस्खलन से स्कूल की इमारत का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते लिरमेन गांव के नोकलांगसांगबा सरकारी हाई स्कूल के 40 छात्रों के भविष्य पर अनिश्चितता छा गई है। शिक्षक इमलिमेरेन ने बताया कि रविवार को सुबह लगभग 11:30 बजे भूस्खलन शुरू हुआ। इसकी सूचना एक गैर-शिक्षण कर्मचारी ने दी, जिसने चर्च की प्रार्थना समाप्त होने से पहले जमीन को धंसते हुए देखा था। 

सोमवार सुबह तक, प्रभावित हिस्सा लगभग दो से तीन फीट तक धंस चुका था, और स्थिति और भी खराब हो गई थी। उनके अनुसार, स्कूल की इमारत का लगभग 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रभावित ढांचे में छह से सात कक्षाएं, रसोई, कार्यालय और स्टाफ रूम शामिल हैं। जमीन धंसने के कारण दीवारों और फर्शों में दरारें आ गई हैं, जबकि गलियारे और नींव के कुछ हिस्से ढह गए हैं। यह घटना पिछले कई दिनों से लगातार भारी वर्षा के बाद नगालैंड भर में व्यापक मानसून संबंधी भूस्खलन और भूमि धंसने की घटनाओं के बीच घटी है।

उत्तराखंड में भी हालात खराब

उत्तराखंड में लगातार बारिश से हुए भूस्खलन के कारण करीब 150 सड़कें बंद हो गईं, जिनमें चार राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सोमवार को चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी। अधिकारियों ने कहा कि मार्ग सुरक्षित होने और हालात सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में सरयू नदी में एक आठ वर्षीय बच्चा बह गया।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए देहरादून, टिहरी और हरिद्वार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। राज्य के अन्य जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। प्रशासन को चौबीसों घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। भारी बारिश की चेतावनी और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए राज्य के सभी जिलों में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

हिमाचल के कई जिलों में स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के सभी शिक्षण संस्थानों को 21 जुलाई को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों तथा मंगलवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, सोमवार शाम तक रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण 36 सड़कें बंद थीं। इनमें मंडी जिले की 11 और चंबा जिले की 10 सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा 43 पेयजल योजनाएं और पांच बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। प्रदेश में 24 जुलाई तक व्यापक मानसूनी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के लिए भी आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में “अत्यधिक भारी बारिश” की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी रहेगा, जबकि 21 से 25 जुलाई के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

असम में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट

असम में अगले पांच दिनों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है और कुछ जगहों पर भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है, इसलिए अधिकारियों ने लोगों खासकर निचले इलाकों में रहने वालों को सावधान रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: क्या खुफिया इनपुट जुटाने में चूकी दिल्ली पुलिस?: संसद मार्च पर गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, देने होंगे इन सवालों के जवाब

भारी बारिश से गुवाहाटी बेहाल, असम के 12 जिलों में बाढ़

असम में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। राज्य के 12 जिलों में 1.70 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, सोमवार सुबह हुई मूसलधार बारिश से राजधानी गुवाहाटी के कई हिस्से जलमग्न हो गए, जिससे यातायात और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। 

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, विश्वनाथ, कछार, चराइदेव, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग, लखीमपुर, शिवसागर, तिनसुकिया और उदालगुड़ी जिलों के 30 राजस्व मंडलों के 580 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कुल 1,70,327 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 10,362.9 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। सोमवार सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार, बाढ़ से किसी नई मौत की सूचना नहीं है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, ब्रह्मपुत्र (नीमातीघाट), बुढ़ीदिहिंग (खोवांग), दिखौ (शिवसागर), दिसांग (नंगलामुराघाट) और धनसिरी (नुमालीगढ़) नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

सिक्किम में ढही निर्माणाधीन सड़क सुरंग, 12 श्रमिक फंसे

सिक्किम के नामची जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। भूस्खलन के कारण निर्माणाधीन समरदुंग सड़क सुरंग का प्रवेश द्वार मलबे से बंद हो गया और उसके भीतर काम कर रहे कम से कम 12 श्रमिक फंस गए। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब सुरंग के भीतर प्राकृतिक गैस रिसाव की आशंका सामने आई। गैस की मौजूदगी के कारण राहत और बचाव अभियान में अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है। प्रशासन ने मौके पर कई एजेंसियों की टीमों को तैनात कर युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रयागराज :साइबर अपराधियों ने पुलिस को ही दिखाया आईना, डीसीपी सिटी का एक्स हैंडल हैक, 100 से ज्यादा पोस्ट – Dcp City X Handle Hacked; Suspicious Post Sparks Alarm; Profile Picture Also Changed.

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया:’पाकिस्तान ही एशिया कप जीतने का हकदार’, भारत से शर्मनाक हार के बाद बोले वहाब रियाज – Pakistan Are The Best Side In This Asia Cup To Lift The Trophy: Wahab Riaz

यूपी में पांच की मौत:दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत पांच की गई जान – Tempo Collides With Dumper In Sambhal While Trying To Avoid A Differently-abled Person Tricycle Many Died

छलका Ias नेहा मारव्या का दर्द:एक साल में चौथा ट्रांसफर, बोलीं-‘अधीनस्थों की बगावत के बाद मुझे ही हटा दिया’ – Ias Officer Neha Marvya Opens Up About Her Ordeal: Fourth Transfer In A Year; Says, “i Was The One Removed Aft

बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता – Budh Gochar 2026 In Kanya Rashi These Zodiac Sign People May Get Money Profit And Success

स्लीप एफएम: सोते देखकर एआई बताएगा आपकी उम्र और 130 बीमारियों का संकेत, कैसे काम करेगा स्टैनफोर्ड का यह मॉडल? – Ai Predict Future Diseases While You Sleep? Stanford’s Sleep Fm Model Makes Striking Forecast

Leave a Comment