लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Duleep Trophy Final Live:वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूके, ईश्वरन की फिफ्टी; ईस्ट जोन एक विकेट पर 100 रन के पार – Duleep Trophy Final Live Score: East Zone Vs South Zone Vaibhav Sooryavanshi, Siraj, Padikkal, Tilak Ishan

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:12 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: ईस्ट जोन को पहला झटका

ईस्ट जोन को 100 के स्कोर पर पहला झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी 37 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ईश्वरन ने अर्धशतक लगाया। वह फिलहाल शिखर मोहन के साथ क्रीज पर हैं। ईस्ट जोन का स्कोर एक विकेट पर 107 रन है। ईश्वरन 56 रन और शिखर छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। वैभव को चामा वी मिलिंद ने थ्यागराजन के हाथों कैच कराया।

11:03 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: ईश्वरन का अर्धशतक

ईस्ट जोन ने बिना विकेट गंवाए 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। अभिमन्यु ईश्वरन ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। वहीं, वैभव सूर्यवंशी भी अर्धशतक के करीब हैं। 

10:40 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: वैभव और ईश्वरन जमे

ईस्ट जोन ने 11 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 72 रन बना लिए हैं। अभिमन्यु ईश्वरन 37 गेंद में 33 रन और वैभव सूर्यवंशी 30 गेंद में 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यवंशी अब तक अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगा चुके हैं, जबकि ईश्वरन अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

10:18 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी

ईस्ट जोन ने आठ ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 26 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन और अभिमन्यु ईश्वरन 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

09:39 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: मैच शुरू

सिराज ने पहले ओवर में गेंदबाजी की साउथ जोन के लिए, जबकि ईस्ट जोन के लिए अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। पहले ओवर में चार रन बने। ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव बाल बाल बचे।

09:37 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: प्लेइंग-11

ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार

साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश

09:37 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल का आगाज हो गया है। ईस्ट जोन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ईस्ट जोन की नजर वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन से अच्छी शुरुआत पर होगी, जबकि साउथ जोन के गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद सिराज की मौजूदगी मुकाबले को खास बनाती है।

09:36 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: वैभव पर रहेंगी नजरें

ईस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव से फाइनल में भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

09:36 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: सिराज की वापसी से साउथ जोन मजबूत

श्रीलंका दौरे के बाद मोहम्मद सिराज साउथ जोन की टीम से जुड़े हैं। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल की वापसी से टीम की ताकत बढ़ी है।

09:36 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: ईशान किशन के लिए खास मुकाबला

ईशान किशन इस फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे हैं। यह उनका 100वां फर्स्ट-क्लास मुकाबला भी है, इसलिए उनके लिए यह मैच खास है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्लीप एफएम: सोते देखकर एआई बताएगा आपकी उम्र और 130 बीमारियों का संकेत, कैसे काम करेगा स्टैनफोर्ड का यह मॉडल? – Ai Predict Future Diseases While You Sleep? Stanford’s Sleep Fm Model Makes Striking Forecast

‘अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा’:हमले के बाद ईरान ने यूएस को लताड़ा, दे डाली धमकी – Iran Calls Us Military Child-killing Army After Warship Attack Warns Of Devastating Response

यूपी:जेन-जी की समस्याओं पर मायावती ने जताई चिंता, लेकिन कार्यकर्ताओं को आंदोलन से दूर रहने को कहा – Mayawati Expresses Concern Over Gen-z Issues But Asks Party Workers To Stay Away From Agitation

दिल्ली में नहीं रुक रहा मर्डर का सिलसिला:लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, सीसीटीवी में कैद खौफनाक वारदात – Young Man Beaten To Death In Delhi’s Mayur Vihar Phase-3

गूगल ट्रांसलेट हुआ और स्मार्ट: अब भाषा की नहीं रहेगी टेंशन, लाइव ट्रांसलेट में जुड़े ये फीचर्स; कैसे करें यूज? – Google Translate Gets Smarter, Real-time Two-way Conversations Now Easier 70+ Languages

निजी कंपनियां बनाएंगी रॉकेट?:बढ़ते निजीकरण से हजारों कर्मचारी परेशान, इसरो प्रमुख को लिखी चिट्ठी; मांगा जवाब – Thousands Of Isro Employees Worried Over Privatisation Write To Isro Chief Seeking Answers

Leave a Comment