यूरोप के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है. जी हां, यानी टैरिफ वार ट्रंप प्रशासन की तरफ से यूरोप के देशों पर लगाया गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी करते हुए, इसकी घोषणा की है. राष्ट्रपति ट्रंप के ऐलान के बाद वैश्विक स्तर पर आर्थिक उथलपुथल मचना तय माना जा रहा है. उन्होंने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट के जरिए दी है.
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि, इस तथ्य के आधार पर कि यूरोपीय संघ हमारे पूरी तरह से सहमत व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा है. अगले सप्ताह मैं संयुक्त राज्य अमेरिका में आने वाली कारों और ट्रकों पर यूरोपीय संघ की तरफ से लगाए जाने वाले टैरिफ को बढ़ा दिया जाएगा.
टैरिफ को बढ़ाया जाएगा, यह समझी हुई बात है: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि टैरिफ को बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा. यह पूरी तरह से समझी हुई बात है कि यदि वे अमेरिका के प्लांट्स में कारें और ट्रक बनाते हैं, तो कोई टैरिफ नहीं लगेगा. कई ऑटोमोबाइल और ट्रक प्लांट्स वर्तमान में निर्माणाधीन हैं. इनमें 100 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया जा रहा है. कार और ट्रक निर्माण के इतिहास में एक रिकॉर्ड है. ये प्लांट्स, जिनमें अमेरिकी कर्मचारी काम करेंगे, जल्द ही खुलने वाले हैं. अमेरिका में जो हो रहा है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ.
ट्रंप का बयान ऐसे वक्त आया है, जब ईरान में युद्ध के हालात है. इस युद्ध में अमेरिका को काफी नुकसान झेलना पड़ा है. ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है. अब इस नए आदेश के बाद यूरोप की चिंता बढ़ना लाजमी है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी को जंग छेड़ दी थी.
यह भी पढ़ेंः Middle East Conflict: उधर US-इजरायल दे रहा ईरान को मिलिट्री एक्शन की धमकी, इधर UN की चेतावनी, हर घंटे बिगड़ रहे हालात
