लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Twisha Sharma Case:रिटायर्ड जज गिरिबाला जमानत के लिए पहुंचीं हाईकोर्ट, 11 अगस्त को चालान पेश कर सकती है Cbi – Twisha Sharma Case Retired Judge Giribala Approaches High Court For Bail, Cbi May Present Challan On August 11

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में भोपाल केंद्रीय जेल में बंद भोपाल की सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय जबलपुर का दरवाजा खटखटाया है। कुछ दिनों पहले ही सिंह की जमानत याचिका को भोपाल जिला न्यायालय के प्रथम अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश रामप्रताप मिश्रा की अदालत ने खारिज कर दिया था।

जिला न्यायालय द्वारा जमानत याचिका को खारिज किए जाने को गिरिबाला सिंह ने उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। वहीं 11 अगस्त को भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय में होने वाली सुनवाई के दौरान मामले की जांच कर ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले में चालान प्रस्तुत कर सकती है। सीबीआई द्वारा समय पर चालान प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में ही सिंह को जमानत मिलने की संभावना है। ऐसे में सीबीआई दहेज हत्या के मामले में निर्धारित अवधि के अंदर ही कोर्ट में चालान प्रस्तुत करने की तैयारी में है। अगर पूरी जांच और एफएसएल रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्य एकत्रित नहीं हो सकेंगे तो सीबीआई आगे चलकर पूरक चालान भी प्रस्तुत कर सकती है।

ये भी पढ़ें- नरोत्तम के गढ़ में कांग्रेस के घनश्याम ने मारी बाजी, BJP के आशुतोष को 6016 वोटों से दी पटखनी

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मॉडल व अभिनेत्री नोएडा निवासी त्विषा शर्मा की 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी में ससुराल के मकान में छत पर बने टीन के शेड में फंदे पर लटका शव मिला था। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनके परिजनों ने हत्या करार देते हुए पति अधिवक्ता समर्थ सिंह और साव पूर्व सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हत्या का प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग कर भोपाल में जमकर हंगामा किया था। मामला तूल पकड़ता देख प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। परिजनों की मांग पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों की टीम द्वारा त्विषा का दोबारा पीएम करने का आदेश दिया, जिसके बाद 24 मई को त्विषा का दोबारा पीएम किया गया। संदिग्ध मौके मामले में त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह भोपाल केंद्रीय जेल में बंद हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव को आरोपी न बनाए जाने पर उठे सवाल, अधिवक्ताओं के घेराव पर बुलाई पीएसी – Up Theft Of Offerings At Ram Mandir Champat Rai, Anil Mishra, And Gopal Rao As Accused; Pac Called In Followi

एसआईआर पर घिरा चुनाव आयोग?:थरूर ने पूछे तीखे सवाल, फॉर्म 6 से गोवा के 97 वोटरों तक के सवालों का मांगा जवाब – Ec Under Fire Sir Issue Tharoor Poses Questions Seeking Answers Matters Ranging Form 6 To 97 Goa Voters

नोएडा:यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग से हड़कंप, लपटें उठने से पहले यात्रियों ने कूदकर बचाई जान – Noida: Fire Breaks Out In A Moving Bus On The Yamuna Expressway; Passengers Jump Out To Save Their Lives

अमरोहा:विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, दो निलंबित; जांच जारी – Amroha: Four Police Personnel Arrested, Two Suspended In Connection With The Misdeed With Girl

आस्था कुंज सामूहिक दुष्कर्म:आरोपी के मोबाइल में मिला जोड़े को धमकाने का वीडियो, पुराने मामले से मिला सुराग – Aastha Kunj Misdeed: Video Threatening The Couple Found On Accused’s Mobile Phone

अमेरिकी वीजा नियम सख्त:आखिर क्या है बर्थ टूरिज्म, क्यों इस पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप? – What Is Birth Tourism Why Is President Trump Preparing To Crack Down On It Visa Rules Have Been Tightened

Leave a Comment