लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tughlaqabad Fire:50 सेकंड का फुटेज और नकाबपोश लड़की के इर्द-गिर्द घूम रही है पुलिस की जांच, तफ्तीश तेज – Tughlaqabad Fire: 50-second Footage And A Masked Girl.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तुगलकाबाद एक्सटेंशन की पांच मंजिला आवासीय इमारत में हुए भीषण अग्निकांड की जांच अब एक 50 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज के इर्द-गिर्द घूम रही है। यही फुटेज पुलिस जांच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बनकर उभरा है, क्योंकि इसमें आग लगने से कुछ मिनट पहले एक नकाबपोश युवती इमारत में प्रवेश करती और कुछ देर बाद बाहर निकलती दिखाई दे रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गली नंबर-1 स्थित एक पार्किंग स्थल के सीसीटीवी कैमरे में यह फुटेज रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में दुपट्टे से चेहरा ढकी एक युवती रात 2:23 बजे इमारत में दाखिल होती नजर आती है। इसके करीब चार मिनट बाद, 2:27 बजे आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। फुटेज में इमारत के गेट के अंदर से तेज रोशनी या चमक भी दिखाई देती है। इसके तुरंत बाद वही युवती तेजी से इमारत से बाहर निकलती हुई कैमरे में कैद हुई है। यही घटनाक्रम अब पुलिस की जांच का केंद्र बन गया है।

ऑटो को गुरु रविदास मार्ग पर छोड़ा और वहां से पैदल गली नंबर-1 तक पहुंची

जांच में सामने आया है कि युवती ऑटो से मौके पर पहुंची थी। उसने ऑटो को गुरु रविदास मार्ग पर छोड़ा और वहां से पैदल गली नंबर-1 तक पहुंची थी। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि ऑटो की पहचान कर ली गई है और युवती का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीसीपी ने बताया कि फुटेज में युवती के हाथों में कोई सामान दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में फोरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस को उम्मीद है कि युवती की पहचान होने के बाद घटना के कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

आखिर किसने बाहर से लगाई थीं कुंडियां

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इमारत की विभिन्न मंजिलों के मुख्य गेटों की कुंडियां बाहर से लगी हुई थीं। वहीं, पुलिस को अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह पुष्टि हो सके कि आग इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी या चार्जिंग के कारण लगी थी। अधिकारियों के अनुसार, इमारत में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी नहीं थी।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Oil Tariff:रूस से तेल खरीद पर 100% टैरिफ का खतरा, Us अधिकारी बोले- पीएम मोदी और ट्रंप खुद सुलझाएंगे मामला – Pm Modi And Trump To Resolve 100% Tariff Issue Over Russian Oil, Says Senior Us Official

Himachal:हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रति लीटर लगेगा इतने पैसे अनाथ और विधवा सेस, अधिसूचना जारी – Petrol And Diesel Become Costlier In Himachal From Today, Orphan And Widow Cess Will Be Charged Per Liter

शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड:किशोर ने दौड़ा-दौड़ाकर तलवार से किए वार, रहम की गुहार लगाई, गिरने पर भी मारता रहा – Shiv Kumar Murder Case Teenager Chased Victim And Struck Him Repeatedly With A Sword

दो मिनट के सैलाब ने मचाई तबाही:तीन बार उफान पर आया तमक नाला; Jcb ऑपरेटर ने दिखाई दिम्मत, ऐसे बचाई आपनी जान – Chamoli Disaster Two Minutes Of Flooding Wreaked Havoc Tamak Drain Overflowed Three Times Jcb Operator Saved

‘वे साइको हैं, विदेश से भी…’:अभिषेक बनर्जी के खिलाफ Fir कराने वाले शख्स को सता रहा डर, किया बडा दावा – Abhishek Banerjee Gets Interim Protection; Complainant Says, ‘they Are Psycho, Could Order Murder From Abroad’

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी विवाद:हेमंत सोरेन का Bjp पर हमला, बोले- नोटों के बंडल ही उनकी राजनीति की बुनियाद – Hemant-soren-bjp-attack-jpsc-jssc-recruitment-exam-irregularities-student-protest

Leave a Comment