लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘वे साइको हैं, विदेश से भी…’:अभिषेक बनर्जी के खिलाफ Fir कराने वाले शख्स को सता रहा डर, किया बडा दावा – Abhishek Banerjee Gets Interim Protection; Complainant Says, ‘they Are Psycho, Could Order Murder From Abroad’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले याचिकाकर्ता अभिजीत दास ने मंगलवार को उन्हें ‘साइको’ कहा और आरोप लगाया कि वे विदेश यात्रा के दौरान भी उसकी हत्या का आदेश दे सकते हैं। याचिकाकर्ता का यह आरोप तब आया है जब कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने मंगलवार को अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज तीन और मामलों में गिरफ्तारी समेत पुलिस की सख्त कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा दे दी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल सांसद के खिलाफ कुल 16 मामले दर्ज किए थे, जिनमें से उन्हें पहले ही 13 मामलों में अंतरिम सुरक्षा मिल चुकी थी।

‘सुनवाई के दौरान इसीलिए मेरे वकील ने कहा था कि मेरी हत्या हो सकती है’

भाजपा अभिजीत दास ने कहा, मैं डायमंड हार्बर का रहने वाला हूं और तृणमूल के शासनकाल में हुए अत्याचारों से अच्छी तरह वाकिफ हूं। मुझ पर तीन-चार बार हमले हुए, जिसके कारण मुझे काफी चोटें आईं और यहां तक कि मेरे पैर में धातु की प्लेट भी लगवानी पड़ी। यह सब उन्हीं (अभिषेक) के आदेश पर हुआ था। उन्होंने कहा, सुनवाई के दौरान इसीलिए मेरे वकील ने कहा था कि मेरी हत्या हो सकती है और इसलिए सुरक्षा की मांग की गई थी। दास ने कहा कि उन्होंने डायमंड हार्बर सांसद के खिलाफ 17 शिकायतें दर्ज कराई थीं और उनमें से 10 से 12 शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

‘अभिषेक कितने खतरनाक हैं…’

उन्होंने कहा, दिसंबर 2018 में मुझ पर हमला हुआ था जब मैं भाजपा का जिला अध्यक्ष था। जब मैंने एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, तो वह दर्ज नहीं की गई… तो मैं क्या करूं? अगर मुझ पर ऐसे अत्याचार हुए हैं, तो कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि जनता ने क्या झेला होगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अभिषेक बनर्जी को अपनी आंख के इलाज के लिए तीन सप्ताह तक विदेश यात्रा की अनुमति दिए जाने पर शिकायतकर्ता ने दावा किया, अभिषेक कितने खतरनाक हैं, इसे देखते हुए… मुझे लगता है कि वह एक मनोरोगी (साइको) हैं, इसलिए यह संभव है कि वह विदेश से भी मेरी हत्या का आदेश दे सकते हैं।

हालांकि, अभिजीत दास ने कहा कि वह डरते नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, अभिषेक सोचते हैं कि मैं उनका एकमात्र दुश्मन हूं, इसलिए वह ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा, दास ने दावा किया कि कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के बाद उसकी सीआईएसएफ सुरक्षा हटा ली गई थी। दास ने कहा, इस वजह से अब मेरी जान खतरे में है। पुलिस को मेरी सुरक्षा करने का दायित्व निभाना चाहिए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली:जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत, गोताखोरों ने गहरे पानी से निकाले काजल-पिंकी के शव – Delhi: Two Young Women Drown In The Yamuna During Jitiya Ritual Bath

आज का शब्द:निस्वन और सुमित्रानंदन पंत की कविता ‘पुण्य प्रसू’ – Aaj Ka Shabd Niswan Sumitranandan Pant Hindi Kavita Punya Prasoo

कौन हैं आराधना मिश्र मोना:बनाई गईं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस ‘अजेय नेता’ की हैं बेटी – Who Is Aradhana Mishra Mona Profile Political Journey Up Congress President

संत प्रेमानंद का एक और भक्त लापता:आश्रम पर धरना, युवक के पिता बोले- बेटा नहीं मिला तो परिवार सहित देंगे जान – Family Stages Sit-in Ashram After Youth Goes Missing Following Initiation By Sant Premanand

जंतर मंतर प्रदर्शन:जुलाई की चूक से सबक लेकर रोक दी प्रदर्शनकारियों की राह, काम आई गृह मंत्री शाह की सलाह – Jantar Mantar Protest: Protesters’ Path Blocked After Learning From July’s Lapse

कौन हैं परगट सिंह?:अकाली दल से शुरू हुई सियासी पारी, ओलंपियन से नेता बनने तक का सफर; पूरी राजनीतिक कहानी – Complete Profile Of New Punjab Congress President And Olympian Pargat Singh Hockey Career To Political Journey

Leave a Comment