लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:नीट पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों पर सुनवाई आज; झारखंड भर्ती घोटाले में 150 लोग जांच के घेरे में – Top News: Neet Paper Leak, Justice Yashwant Varma Case, Pixel 11 Launch, Britain By-election And More

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज की प्रमुख खबरों में नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया आगे बढ़ने वाली है। अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है और आज से आरोपों पर दलीलें शुरू होने की संभावना है। दूसरी ओर, झारखंड भर्ती घोटाले में वित्तीय लेनदेन की जांच तेज हो गई है और करीब 150 लोग ईडी की जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, अमर उजाला की खबर का असर भी सामने आया है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे दिव्यांग दंपती के चार बच्चों की फीस माफ कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग, किताबें और अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां आतंकी लतीफ भट की तलाश में जुटी हैं। बताया गया है कि उसने सुरक्षा बलों से बचने के लिए अपना हुलिया बदला है और एक इलाके में नौ दिनों तक रुका था। तकनीकी दुनिया में गूगल की पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च हो गई है। पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो एक्सएल को नए फीचर्स और टेंसर जी6 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। मौसम की बात करें तो दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के आसपास बारिश के आसार हैं। 13 से 18 अगस्त तक बादल छाए रहने और अलग-अलग समय पर हल्की बारिश होने की संभावना है। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री का मामला भी सामने आया है। प्रशासन की सख्ती से बचने के लिए कारोबारी कथित तौर पर ‘धागा 101’ और ‘धागा 555’ जैसे कोड नामों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, चारधाम यात्रा से जुड़ी अहम खबर में 15 सितंबर से केदारनाथ के लिए हेली सेवा दोबारा शुरू करने की तैयारी है। इस पर 14 अगस्त को दिल्ली में होने वाली बैठक में फैसला हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक खबरों में ब्रिटेन का क्लैक्टन-ऑन-सी उपचुनाव खास है। भारतीय मूल के उद्यमी केतनकुमार पिपलिया ने नाइजेल फराज को चुनौती दी है और मुकाबले में कुल 34 उम्मीदवार मैदान में हैं। खास बात यह है कि लेबर पार्टी और कंजर्वेटिव पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया है। इसके अलावा संसद में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच रिपोर्ट पेश होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। केंद्र सरकार शीतकालीन सत्र में उनके खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। जांच समिति ने बिना हिसाब-किताब वाली नकदी रखने, सबूतों से छेड़छाड़ और टालमटोल वाले जवाब जैसे आरोपों को साबित माना है। आइए, अब विस्तार से देश-विदेश की अहम खबरों पर नजर डालते हैं… 





 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘100 करोड़ लोगों को मिटा देगा एआई’: इंसान 5 वर्षों में खो देंगे मशीनों से नियंत्रण, बिल गेट्स ने दी वार्निंग – Bill Gates Ai Warning Supposed 100 Crore Deaths If Ai Gone To Wrong Hands Superintelligence Risks

हसीन जहां का खुलासा:शमी से रिश्तों में दरार के लिए ये विधायक जिम्मेदार, इनके कारण दोनों के बीच और बढ़ी दूरी – Hasin Jahan Says Mla Umesh Sharma Responsible For The Rift In Relationship With Mohammed Shami

रेडमी 17सी 5जी: भारत में लॉन्च डेट हुई कंफर्म; सामने आई स्क्रीन, कैमरा और बैटरी की पूरी डिटेल – Redmi 17c 5g India Launch October 1 Price Specifications Battery Display Processor

वनप्लस एन6 लाइट Vs आईकू जेड11 लाइट: ₹20,000 के बजट में कौन है दमदार फोन? जानिए परफॉर्मेंस और फीचर्स का अंतर – Oneplus N6 Lite Vs Iqoo Z11 Lite Price Specs Features Comparison Ram Storage Details

बंगाल:’साधुओं का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी सरकार’; भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी का बयान – Suvendu Adhikari Says Bengal Government Will Jail Those Who Insult Monks At Bhagavad Gita Event

पीसीआई वैकेंसी 2026:प्रेस काउंसिल में निकली एएसओ की शानदार भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जान लें जरूरी शर्तें – Press Council Of India Aso Recruitment 2026: Check Eligibility, Age Limit And Application Details

Leave a Comment