लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘100 करोड़ लोगों को मिटा देगा एआई’: इंसान 5 वर्षों में खो देंगे मशीनों से नियंत्रण, बिल गेट्स ने दी वार्निंग – Bill Gates Ai Warning Supposed 100 Crore Deaths If Ai Gone To Wrong Hands Superintelligence Risks

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नीतीश कुमार

Sun, 27 Sep 2026 05:49 PM IST

सार

Bill Gates AI Warning:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती ताकत को लेकर बिल गेट्स ने गंभीर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि गलत इरादे रखने वाले लोगों के हाथों में अत्याधुनिक एआई बेहद बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा सकता है।

bill gates ai warning supposed 100 crore deaths if ai gone to wrong hands superintelligence risks
बिल गेट्स, को-फाउंडर, माइक्रोसॉफ्ट – फोटो : ANI

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बेतहाशा बढ़ती ताकतों को लेकर एक खौफनाक तस्वीर दुनिया के सामने रखी है। हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर इस एडवांस्ड तकनीक को बिना किसी नियंत्रण के छोड़ दिया गया, तो यह भयानक स्तर पर तबाही मचा सकती है। गेट्स ने यहां तक कह दिया कि यह 1 अरब लोगों की जान ले सकती है। गेट्स का मानना है कि एआई अपने आप में शायद विनाशकारी न हो, लेकिन अगर यह गलत और आपराधिक इरादे वाले लोगों के हाथ लग जाए, तो इससे बड़ा हथियार आज तक मानव इतिहास में नहीं बना है।

गेट्स ने की एआई पर रेगुलेशन की वकालत

इस संभावित सर्वनाश से बचने के लिए उन्होंने सरकारों और कानून निर्माताओं से तुरंत दखल देने की जोरदार अपील की है। टेक अरबपति का कहना है कि सिर्फ इंडस्ट्री के भरोसे इस तकनीक को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता। राजनेताओं और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को अब यह तय करना होगा कि इसके लिए कौन से सख्त नियम और निगरानी के तरीके अपनाए जाएं। उनके मुताबिक, अगर कंपनियों पर कुछ लीगल पाबंदियां लगाई जाती हैं, तो इससे उनका कामकाज धीमा नहीं होगा, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद तकनीकी माहौल तैयार हो सकेगा।

एलन ट्यूरिंग संस्थान की चौंकाने वाली रिपोर्ट

बिल गेट्स का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ ही दिन पहले ब्रिटेन के प्रतिष्ठित एलन ट्यूरिंग संस्थान ने भी इसी तरह की खौफनाक चेतावनी जारी की थी। संस्थान ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस बात की प्रबल संभावना जताई है कि अगले 5 वर्षों के अंदर ही इंसान ‘सुपरइंटेलिजेंट’ मशीनों से अपना नियंत्रण पूरी तरह खो सकता है। यह रिपोर्ट साफ करती है कि एआई हमारी सोच और समझ से कहीं ज्यादा तेज हो जाएगा, जिससे इंसानी फैसले बेमानी हो जाएंगे। इसके अलावा यह तकनीक हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को तहस-नहस करने के साथ-साथ खतरनाक रासायनिक और जैविक हमलों का भी आसान जरिया बन सकती है।

टेक दिग्गजों ने भी जताई थी चिंता

यह कोई पहला मौका नहीं है जब एआई के विनाशकारी परिणामों को लेकर चेतावनी दी हो। इससे पहले दिग्गज एआई कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई भी इस तकनीक के विकास पर तुरंत ब्रेक लगाने की वकालत कर चुके हैं। उन्होंने एक ग्लोबल एग्रीमेंट और सेफ्टी बेंचमार्क बनाने की सलाह दी थी। वहीं, इसी कंपनी के पूर्व रिसर्चर जैकब कॉक्सन और विज्ञान प्रमुख इवान हबिंगर ने भी आगाह किया था कि इस दशक के अंत तक एआई पूरी इंसानियत का खात्मा कर सकता है। इन सभी चेतावनियों का सीधा मतलब यही है कि अगर वक्त रहते इस डिजिटल जिन्न को काबू नहीं किया गया, तो हमारा भविष्य बेहद डरावना हो सकता है।

और पढ़ें…

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेना प्रमुख:’जमीनी स्थिति ही सैन्य अभियान की सफलता का पैमाना’; सोशल मीडिया दुष्प्रचार पर क्या बोले धीरज सेठ? – Army Chief Gen Dhiraj Seth Says Land Remains The Tangible Measure Of Military Success

ऑपरेशन चक्र-vi:सीबीआई ने गुजरात में ₹11.42 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ केस में दो को पकड़ा, 10 राज्यों में छापा – Operation Chakra-vi: Two More Held By Cbi For Rs 11.42 Cr ‘digital Arrest’ Case In Gujarat

हसीन जहां का खुलासा:शमी से रिश्तों में दरार के लिए ये विधायक जिम्मेदार, इनके कारण दोनों के बीच और बढ़ी दूरी – Hasin Jahan Says Mla Umesh Sharma Responsible For The Rift In Relationship With Mohammed Shami

रेडमी 17सी 5जी: भारत में लॉन्च डेट हुई कंफर्म; सामने आई स्क्रीन, कैमरा और बैटरी की पूरी डिटेल – Redmi 17c 5g India Launch October 1 Price Specifications Battery Display Processor

वनप्लस एन6 लाइट Vs आईकू जेड11 लाइट: ₹20,000 के बजट में कौन है दमदार फोन? जानिए परफॉर्मेंस और फीचर्स का अंतर – Oneplus N6 Lite Vs Iqoo Z11 Lite Price Specs Features Comparison Ram Storage Details

बंगाल:’साधुओं का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी सरकार’; भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी का बयान – Suvendu Adhikari Says Bengal Government Will Jail Those Who Insult Monks At Bhagavad Gita Event

Leave a Comment