लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सेना प्रमुख:’जमीनी स्थिति ही सैन्य अभियान की सफलता का पैमाना’; सोशल मीडिया दुष्प्रचार पर क्या बोले धीरज सेठ? – Army Chief Gen Dhiraj Seth Says Land Remains The Tangible Measure Of Military Success

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश को रक्षा उत्पादन में इतना सक्षम होना चाहिए कि जरूरी क्षमताओं के लिए दूसरे देशों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने आत्मनिर्भरता का मतलब बताते हुए कहा कि भारत में डिजाइन, विकास, निर्माण, रखरखाव और अपग्रेड की पूरी क्षमता विकसित होनी चाहिए। साथ ही देश को दुनिया के लिए रक्षा उपकरण बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए।

सोशल मीडिया के ‘साल्वो’ पर क्या बोले?

आधुनिक युद्ध में सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों की भूमिका का जिक्र करते हुए जनरल सेठ ने कहा कि दुनियाभर के संघर्षों से जुड़ी सूचनाएं लगातार सोशल मीडिया पर सामने आती हैं। उनके मुताबिक, इन सूचनाओं और अलग-अलग नैरेटिव के बीच वास्तविक युद्ध की तस्वीर धुंधली हो सकती है और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।

‘जीत आज भी जमीन से तय होती है’

सेना प्रमुख ने कहा कि तकनीक और आधुनिक क्षमताओं के बावजूद एक चीज नहीं बदली है। उनके अनुसार, युद्ध में सफलता का ठोस और उपयोगी पैमाना जमीन ही है। उन्होंने कहा कि जीत को क्षेत्रीय नियंत्रण के आधार पर मापा जाता है और जमीन पर कब्जा, सुरक्षा और रक्षा सैनिक ही करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य तकनीक विकसित करते समय सबसे अहम सवाल यह होना चाहिए कि नई क्षमता जमीन पर मौजूद सैनिक की कितनी मदद करती है। उनके मुताबिक, सैनिक को क्षमता विकास के केंद्र में रखा जाना चाहिए।

तकनीक लड़ाई छोटी कर सकती है, युद्ध नहीं

जनरल धीरज सेठ ने आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज के संघर्षों में लंबे समय तक चलने वाले युद्ध और बीच-बीच में तेज लड़ाई के दौर देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक लड़ाई की अवधि कम कर सकती है, लेकिन जरूरी नहीं कि इससे पूरा युद्ध भी जल्दी खत्म हो। उनके मुताबिक, संघर्षों के बीच आने वाले विराम अब सैन्य रणनीति का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

देश में बनी तकनीक पुरानी न हो जाए

सेना प्रमुख ने घरेलू रक्षा उत्पाद विकसित करने वालों के सामने एक और चुनौती रखी। उन्होंने कहा कि सिर्फ दूसरे देशों पर निर्भरता कम करना पर्याप्त नहीं है। यह भी जरूरी है कि भारत में विकसित की जा रही तकनीक इस्तेमाल में आने तक पुरानी न पड़ जाए। उन्होंने इस स्थिति को ‘इंडिजिनस ऑब्सोलेसेंस’ यानी स्वदेशी तकनीक के समय से पहले अप्रचलित हो जाने के खतरे के रूप में बताया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंद मोबाइल नंबर से खाली कर दिया खाता:ठगी का हैरतअंगेज खुलासा, शातिरों पर बनाई जा सकती है फिल्म; चार गिरफ्तार – Elderly Person Bank Account Drained Using Deactivated Mobile Number Four Arrested

फरीदाबाद में बड़ा हादसा:खेलते-खेलते ढाई साल की नेहा बोरवेल में गिरी, सुनाई दे रही मासूम के रोने की आवाज – Rescue Operation Underway For Two-and-half-year-old Girl Who Fell Into An Abandoned Borewell In Faridabad

बोइंग 737 मैक्स में सॉफ्टवेयर खामी:उतरने के बाद बंद हो सकता है स्वचालित सिस्टम; ऐसी समस्या क्यों? – Boeing 737 Max Software Glitch Flight Guidance Issue

ऑपरेशन चक्र-vi:सीबीआई ने गुजरात में ₹11.42 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ केस में दो को पकड़ा, 10 राज्यों में छापा – Operation Chakra-vi: Two More Held By Cbi For Rs 11.42 Cr ‘digital Arrest’ Case In Gujarat

‘100 करोड़ लोगों को मिटा देगा एआई’: इंसान 5 वर्षों में खो देंगे मशीनों से नियंत्रण, बिल गेट्स ने दी वार्निंग – Bill Gates Ai Warning Supposed 100 Crore Deaths If Ai Gone To Wrong Hands Superintelligence Risks

हसीन जहां का खुलासा:शमी से रिश्तों में दरार के लिए ये विधायक जिम्मेदार, इनके कारण दोनों के बीच और बढ़ी दूरी – Hasin Jahan Says Mla Umesh Sharma Responsible For The Rift In Relationship With Mohammed Shami

Leave a Comment