लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, बारिश-आंधी से उत्तर भारत को राहत नहीं; साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया 2026 – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19th April 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


ईरान ने अमेरिका की नाकाबंदी के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद कर दिया है। इससे क्षेत्र में फिर तनाव बढ़ गया है। इस बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। कुछ जगहों पर तापमान 45 डिग्री पार कर गया है।  उधर, गोवा की साध्वी सैल ने  मिस इंडिया 2026 का खिताब जीता, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी फर्स्ट रनरअप रहीं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने उन्हें ट्रंप प्रशासन के लिए संभावित जोखिम बताया है। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर बदलने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। खेल-जगत की बात करें तो  आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया। पश्चिम एशिया संकट पर रक्षा मंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक की और मंत्रियों से हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।  पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले लगभग सात लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में सुपरमार्केट में गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हुई। होर्मुज क्षेत्र में तनाव के बीच कथित गोलीबारी के बाद भारतीय जहाजों को रास्ता बदलना पड़ा, जिससे समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


Strait of Hormuz: ईरान की धमकी- जब तक नाकाबंदी करेगा अमेरिका, तब तक बंद रहेगा होर्मुज; प. एशिया में तनाव बढ़ा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव शनिवार को फिर बढ़ गया, जब तेहरान ने दुनिया के अहम जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से पूरी तरह बंद करने की घोषणा की और वहां से गुजरने वाले जहाजों पर हमला किया। ईरान ने कहा कि उसने यह कदम अमेरिका की ओर से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी के जवाब में उठाया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि जब तक अमेरिकी नाकाबंदी खत्म नहीं होती, तब तक यह जलमार्ग बंद रहेगा और कोई भी जहाज यहां से गुजरने की कोशिश करेगा तो उसे दुश्मन की मदद माना जाएगा और निशाना बनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला


Weather Report: उत्तर भारत को बारिश-अंधड़ से भी राहत नहीं, पारा 45 डिग्री पार; दिल्ली में बढ़ने को है तापमान

उत्तर-पश्चिम और उसके आसपास के इलाकों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि के बावजूद भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली है। कई राज्यों के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि उत्तर प्रदेश के बांदा में यह 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पश्चिम से लेकर पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत को तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना भी नजर नहीं आ रही है, क्योंकि आने वाले दिनों में इन राज्यों में आसमान से आग बरसने और लू चलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

मिस इंडिया 2026 की विजेता साध्वी सैल
– फोटो : सोशल मीडिया


साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, महाराष्ट्र की राजनंदिनी फर्स्ट और यूपी की अद्वैता बनी सेकंड रनरअप

शनिवार को भुवनेश्वर के केआईआईटी में 61वें मिस इंडिया प्रतियाेगिता का आयेजन हुआ जहां साल 2026 का मिस इंडिया वर्ल्ड खिताब गोवा की साध्वी सैल ने अपने नाम किया। साध्वी ने टॉप 3 में उत्तर प्रदेश की अद्वैता और महाराष्ट्र की राजनंदिनी को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में राजनंदिनी मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनरअप और अद्वैता सेकंड रनरअप बनीं। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असिम मुनीर
– फोटो : एएनआई


US: ‘ट्रंप प्रशासन के लिए खतरा हैं मुनीर, ईरान से करीबी संबंध’, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का बड़ा दावा

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के लिए एक संभावित ‘रेड फ्लैग’ यानी जोखिम साबित हो सकते हैं। इसकी वजह उनके ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व से लंबे समय से संबंध बताए जा रहे हैं। फॉक्स न्यूज की हालिया रिपोर्ट और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की आकलन रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्रिकेट के 3 अनसुने किस्से:जब सर विवियन ने बॉल का वजन पूछा, गांगुली ने वॉ को तड़पाया; मियांदाद की निकली हेकड़ी – Viv Richards’ Epic Reply To Ganguly’s Mind Games: 3 Funniest Untold Sledging Stories In Cricket

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन:12 सितंबर को नहीं लगेगी लोक अदालत, ट्रैफिक पुलिस ने बताई नई तारीख; पढ़ें एडवाइजरी – National Lok Adalat Scheduled For September 12 Will Now Be Held On October 10, 2026

नीट यूजी काउंसलिंग 2026:दूसरे राउंड के योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 135 उम्मीदवारों की कैटेगरी बदली – Neet Ug Counselling 2026: Round 2 Eligible Candidates List Out, 135 Candidates Shifted To Nri Category

रानी मुखर्जी:मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया अभिनेत्री को सम्मानित; मंच पर हुईं भावुक, कही यह बड़ी बात – Rani Mukherjee Honoured With Rajkapoor Special Contribution Award By Maharashtra Government

शरणार्थी समझ होटल घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी:अंदर निकली पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम, राज खुला तो मचा बवाल – Pakistan U-19 Team Mistaken For Asylum Seekers During Protest Outside Portsmouth Hotel

Ai का नया शीत युद्ध:कैसे गठबंधन बनाकर मुकाबला कर रहे अमेरिका-चीन, पैक्स सिलिका बनाम वाइको से किसे मिली बढ़त? – Us Vs China Ai Race: How Semiconductor Chips And Global Tech Alliances Are Shaping The New Ai Cold War

Leave a Comment