मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें 135 उम्मीदवारों की श्रेणी अस्थायी रूप से भारतीय से एनआरआई की गई है। ये उम्मीदवार 2026-27 सत्र की मेडिकल काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे।

जिन उम्मीदवारों ने दूसरे दौर में अपनी पसंद भरी है, वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अनंतिम सीट आवंटन परिणाम देख सकेंगे।
135 उम्मीदवारों की NRI श्रेणी में बदली कैटेगरी
नीट यूजी 2026 के दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए 135 उम्मीदवार पात्र हैं। एमसीसी ने दस्तावेजों की जांच के बाद इन उम्मीदवारों की श्रेणी अस्थायी रूप से भारतीय से NRI में बदल दी है। यह बदलाव 2026-27 सत्र की मेडिकल काउंसलिंग के लिए किया गया है।
जिन उम्मीदवारों को NRI सीट आवंटित होगी, उन्हें कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय जांच के दौरान जमा किए गए मूल दस्तावेज दिखाने होंगे। जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने पर उनका प्रवेश रद्द किया जा सकता है।