लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें; India गठबंधन की बैठक आज; उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के आसार – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 June 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें आज सुर्खियों में हैं। राजधानी दिल्ली में INDIA गठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें विपक्षी दलों की रणनीति और एकजुटता पर चर्चा होगी। वहीं, पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है। युद्धविराम की अटकलों के बीच ईरान द्वारा इस्राइल पर मिसाइलें दागे जाने की खबरों ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। दूसरी ओर, उत्तर भारत में गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत मिल सकती है। उधर, जयपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रात 12 बजे से सोशल मीडिया और इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…





Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 June 2026 Updates on amar ujala

इंडिया गठबंधन की आज बैठक।
– फोटो : अमर उजाला


INDIA गठबंधन की बैठक आज

देशभर में एनडीए शासन के खिलाफ तैयार हुए विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बहुप्रतीक्षित बैठक आज (8 जून) को होनी है। इस बैठक में केंद्र की राजनीति में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ अलग-अलग राज्यों के कई दलों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, पिछली सभी बैठकों के मुकाबले इस बार बैठक का स्वरूप कुछ अलग दिखना तय माना जा रहा है। दरअसल, एक के बाद एक लगातार चुनाव नतीजों और सत्ता परिवर्तन की वजह से कई विपक्षी दल एक-दूसरे के ही खिलाफ नजर आने लगे हैं। ऐसे में बीते वर्षों में हुई इंडिया गठबंधन की पार्टियों की मुलाकात और चर्चा दोनों में ही परिवर्तन संभव है। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 June 2026 Updates on amar ujala

अमेरिका ईरान युद्ध
– फोटो : Amar Ujala Graphics


क्या टूट गया युद्धविराम?

इस्राइली सेना ने दावा किया है कि ईरान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। वहीं, ईरानी सेना ने इस्राइल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने लेबनान पर अपने हमले नहीं रोके तो उसे और भी विनाशकारी प्रहारों का सामना करना पड़ेगा। ईरान ने आरोप लगाया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाकर और दक्षिणी लेबनान में हमले तेज करके इस्राइल ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 June 2026 Updates on amar ujala

आज से फिर बदलेगा मौसम
– फोटो : ANI


आज से मौसम फिर ले सकता है करवट

सुहाने मौसम के चलते गर्मी से राहत की सांस ले रहे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों के लिए रविवार गर्मी और उमस से भरा रहा। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। सोमवार से मौसम फिर करवट ले सकता है और बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 June 2026 Updates on amar ujala

सिपाही भर्ती परीक्षा आठ से दस जून के बीच।
– फोटो : अमर उजाला।


यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज से

उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन सोमवार से होगा। सोमवार से बुधवार तक लिखित परीक्षा रोजाना दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। पढ़ें एक क्लिक पर…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jana Nayagan Box Office Collection Day 2 Know Total Earning On Saturday – Entertainment News: Amar Ujala

SRK on protest: सलमान के खिलाफ बोले शाहरुख? छात्रों से कहा- 'हटने की जरूरत नहीं, डटे रहो'; देखें वायरल पोस्ट

Sawan 2026: New Darshan System At Mahakaleshwar Temple – 4 Gates, Separate Lines, Special Rules For Kawariyas – Madhya Pradesh News

Cwg 2026 Day 2:पैरा तैराक पदक की दौड़ में शामिल, पैरा पावरलिफ्टिंग में मिली निराशा; लॉन बॉल में जीत – Commonwealth Games 2026 Day 2: Boxing Swimming Track Cycling Para Powerlifting Athletics Results Updates

मंच पर एक चेहरा, पर्दे के पीछे सात दिमाग:जानिए कौन हैं Cjp के ‘सेवन स्टार’, जो चला रहे पूरे आंदोलन की कमान – Seven-member Team In Background Strengthening Cjp Movement

Justice:दोहरे हत्याकांड में सजा-ए-मौत, पत्नी और सौतेली बेटी को बके से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा था मौत के घाट – Justice: Death Sentence For Double Murder; Wife And Stepdaughter Were Killed By Repeated Attacks With A Sickle

Leave a Comment