लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:अमेरिका का बी-52 बमवर्षक क्रैश, मानसून में भी उबलेगा आधा भारत; पढ़ें सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 June 2026 Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बी-52 बमवर्षक विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में तेज धूलभरी आंधी और बारिश से तापमान गिरा है, जबकि 19 जून तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। जी-7 सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका-ईरान समझौता और व्यापारिक तनाव प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। दूसरी ओर, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में गबन के आरोपों से विवाद और बढ़ गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने सुरक्षा परिषद सुधारों पर सख्त रुख अपनाया है। जलवायु परिवर्तन पर आई नई रिपोर्ट में मानसून के दौरान भी खतरनाक गर्मी और उमस की चेतावनी दी गई है। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी के 16वें मुकाबले में बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला ड्रॉ रहा।




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 June 2026 Updates

बी 52 बॉम्बर विमान हादसा
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI


B-52 Bomber Crash: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर उड़ान भरने के तुरंत बाद हुआ क्रैश, आठ लोगों के मारे जाने की आशंका

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित मोजावे रेगिस्तान में स्थित एक वायुसेना अड्डे पर बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान ने एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद वह दुर्घटना का शिकार हो गया। न्यूज एजेंसी एपी ने वायु सेना के हवाले से बताया कि कैलिफोर्निया के एक सैन्य अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए बी-52 बमवर्षक विमान में सवार आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 June 2026 Updates

वाहन पर गिरा पेड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


Weather: उत्तर-पश्चिम भारत में 19 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर; धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और 92 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। कई जगह बारिश भी हुई। इससे गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही इसकी संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया था। यह स्थिति अगले दो दिन तक मौसम ऐसी ही बना रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में 70-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी के बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 June 2026 Updates

जी-7 सम्मेलन 2026 का एजेंडा।
– फोटो : अमर उजाला


Explainer: जी-7 सम्मेलन की शुरुआत, इस बार की बैठक क्यों खास, इसके किस सदस्य का कब हुआ ट्रंप से विवाद? जानें

फ्रांस में सोमवार (15 जून) से शुरू हो रही ग्रुप ऑफ सेवेन (जी-7) की बैठक इस बार काफी दिलचस्प होने वाली है। दरअसल, यह सम्मेलन उस समय हो रहा है, जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने पर हाल ही में समझौता करने पर सहमति बनी है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस पूरे सम्मेलन में छाए रहने की उम्मीद है। दूसरी तरफ जी-7 देश अब रूस-यूक्रेन संघर्ष और इस समूह के ही एक सदस्य अमेरिका की टैरिफ और कूटनीति को लेकर भी चर्चाएं कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 June 2026 Updates

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में हुई हेराफेरी
– फोटो : अमर उजाला


वही कातिल, वही मुद्दई और वही मुंसिफ: सवालों के घेरे में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कई पदाधिकारी, जेवरात भी गायब!

ही कातिल, वही मुद्दई और वही मुंशिफ वाली कहावत इन दिनों श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में हुई हेराफेरी की जांच में साबित हो रही है। यहां चढ़ावे में हेरफेर व गबन के मामले में ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारी सवालों के घेरे में हैं। कई पर सीधे आरोप हैं तो कइयों की लापरवाही उजागर हुई है। जिनकी नाक के नीचे ये सब हुआ और उनको भनक तक नहीं लगी। अब सवाल है कि ट्रस्ट में इनके रहते हुए क्या निष्पक्ष जांच मुमकिन है। क्योंकि ट्रस्ट के पदाधिकारी पॉवरफुल और ऊंची पहुंच वाले भी हैं। पढ़ें पूरी खबर


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सितंबर 2026 में भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में कितनी बढ़ोतरी दर्ज की गई?:जानें कौन कंपनी किससे आगे? – India’s Ev Sales Nearly Double In September 2026: Tata Motors Leads As Vinfast & Maruti Suzuki Gain Ground

यूपी:होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; 41+ हजार अभ्यर्थी चयनित; 25.32 लाख आवेदन में कितनी महिलाएं पास? – Up Home Guard Recruitment 2026 Final Result Out 41424 Candidates Selected Check Result Details

संजय दत्त:’अब भारत में शांति महसूस नहीं होती’, हर जगह फोटो लगाने और विदेशी दौरे पर क्या बोले अभिनेता? – Sanjay Dutt Says He Does Not Feel Peace In India In Shekhar Suman Show

सुपरनोवा सुसाइड की इनसाइड स्टोरी:43वीं मंजिल से गिरने से पहले इसे पता था वो मर जाएगा, वजन बना जान का दुश्मन – Supernova Suicide Case Inside Story Father Knew He Die Sambhav Weight Proved Fatal

खबरों के खिलाड़ी:एसआईआर, ईसी की कार्यशैली पर बवाल; विशेषज्ञों ने बताया- क्यों उठ रहे विपक्षी एकजुटता पर सवाल – Khabaron Ke Khiladi Election Commission Cec Gyanesh Kumar Sir Controversy Opposition Allegation Expert Analyse

यूपी:आठ अक्तूबर को अखिलेश जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर जाने या न जाने पर छिड़े सियासी कयास; ये है कार्यक्रम – Up: Akhilesh To Visit Ayodhya On August 8th, Sparking Political Speculation Over Whether To Visit Ram Temple;

Leave a Comment