लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tmc की बढ़ीं मुश्किलें?:फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच के लिए पार्टी मुख्यालय में घुसी Cid की टीम, तलाशी ली – Cid Enters Mamata’s Kalighat Residence-cum-party Office In ‘forged Signature’ Probe

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जाली हस्ताक्षर मामले की जांच के तहत अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के केंद्रीय कार्यालय में घुसी। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों और पार्टी के एक नेता के बीच थोड़ी देर बहस हुई, जिसके बाद जांच टीम ने अंदर प्रवेश किया। 

सूत्रों ने बताया कि राज्य की जांच एजेंसी के अधिकारी, कालीघाट थाने की पुलिस और बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों के साथ देर दोपहर 30बी हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे।

सीआईडी की यह कार्रवाई उस जांच का हिस्सा है, जो टीएमसी विधायकों के कथित फर्जी हस्ताक्षरों से जुड़े विवाद पर चल रही है। यह मामला विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए एक प्रस्ताव से जुड़ा है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष को मान्यता देने की मांग की गई थी। 

अभिषेक बनर्जी के बायन के आधार की जा रही जांच: सीआईडी


  • सीआईडी ने यह जांच अभिषेक बनर्जी के जवाब के आधार पर शुरू की।

  • उन्होंने कहा था कि विधायकों के हस्ताक्षर इसी पार्टी कार्यालय में लिए गए थे।

  • इसी बयान को आधार बनाकर सीआईडी टीम मौके पर पहुंची।

  • जांच के दौरान टीम को शुरू में अंदर जाने से रोका गया।

  • इस वजह से अंदर मौजूद लोगों से थोड़ी बहस भी हुई।

ये भी पढ़ें: 24 घंटे में सोनिया से दूसरी बार मिलने पहुंचीं ममता, TMC में बगावत के बाद आगे की रणनीति हो सकती हैं चर्चा

ममता के साथ नई दिल्ली में हैं अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी इस समय ममता बनर्जी के साथ नई दिल्ली में हैं। सीआईडी ने उनको मंगलवार शाम पांच बजे तक पेश होने के लिए समन भेजा है।

टीएमसी नेता ने दी थी चेतावनी

शुरुआत में सुरक्षा कर्मियों ने जांच टीम को परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया, जिससे थोड़ी देर के लिए तनातनी की स्थिति बन गई। टीएमसी नेता और पूर्व सांसद सुभाशीष चक्रवर्ती ने पहले कहा था कि अभिषेक बनर्जी की गैरमौजूदगी में पार्टी ने तलाशी की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा था कि अभिषेक बनर्जी की गैरमौजूदगी में सीआईडी को अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन बाद में स्थिति बदल गई और सीआईडी ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर हल्के विरोध की स्थिति के बावजूद परिसर में प्रवेश कर लिया।

कालीघाट थाने के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा कर्मियों से बहस करते नजर आए। अधिकारियों ने उन्हें जांच में बाधा न डालने को कहा। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद सीआईडी टीम ने पार्टी कार्यालय परिसर में प्रवेश कर जांच और दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की। इसी मामले में सीआईडी की एक अन्य टीम ने कोलकाता के कैमैक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में भी तलाशी ली। 

पूरा विवाद कहां से शुरू हुआ?

यह टीएमसी के 28 साल के इतिहास का सबसे बड़ा अंदरूनी संकट माना जा रहा है। विवाद तब शुरू हुआ, जब विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए एक प्रस्ताव में वरिष्ठ टीएमसी विधायक सोवनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाने की सिफारिश की गई थी। लेकिन उस पर कई विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी बताए गए।

इसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई और सीआईडी जांच शुरू की गई। यह संकट विधानसभा चुनाव के बाद नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर शुरू हुई अंदरूनी खींचतान से जुड़ा है। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब टीएमसी के 80 में से 58 विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ जाकर बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन किया।

पिछले हफ्ते हुए घटनाक्रम में इस गुट ने विधानसभा में पार्टी पर नियंत्रण हासिल कर लिया, ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष चुना और विधानसभा अध्यक्ष से मान्यता भी प्राप्त कर ली, जिससे टीएमसी में पहली बार आधिकारिक विभाजन की स्थिति बन गई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लापरवाही पर सख्ती:स्कूल में सोना, मोबाइल चलाना और बिना सूचना गायब रहना पड़ा भारी; चार शिक्षकों पर कार्रवाई – Tikamgarh Collector Takes Action Against Four Teachers

सौरव गुर्जर:14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए ‘महाभारत’ फेम अभिनेता, महिला ने लगाया था शोषण करने का आरोप – Saurav Gurjar Sent To 14 Days Judicial Remand Woman Files Complaint Against Over Marriage Promise

टाटा संस में बढ़ी तकरार:चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर ट्रस्ट्स ने खोला मोर्चा, बोले- नहीं बदल सकते नियम – Tata Trusts Opposes Chandrasekaran Reappointment Says Rules Cannot Be Changed

एआई चैटबॉट ने मां के अंतिम संस्कार की बताई अशुभ तारीख: शख्स ने कंपनी पर ठाेक दिया केस, क्या है यह अनोखा मामला? – Chinese Man Sues Ai Company Over Chatbot’s Auspicious Date Advice

दिल्ली एसआईआर के बाद बड़ा झटका:आडवाणी, सिसोदिया और केजरीवाल समेत 33 लाख मतदाताओं को नोटिस, सूची में सिब्बल भी – Delhi Sir Lal Krishna Advani Manish Sisodia In List Of Voters With Discrepancies

देसी कंपनी का सस्ता 5जी फोन: 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, 6000 एमएएच बैटरी और 50 एमपी कैमरा से लैस, कितनी है कीमत? – Lava Bold N4 Pro 5g Launched India Price 120hz Display 6000mah Battery

Leave a Comment