भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने हाल ही में बोल्ड एन4 प्रो 5जी (Lava Bold N4 Pro 5G) को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 14,000 रुपये से कम कीमत में उतारा है। लावा बोल्ड एन4 प्रो 5जी में 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000 एमएएच बैटरी और एंड्रॉयड 16 मिलता है। फोन की बिक्री 26 सितंबर से शुरू होगी।
बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए लावा ने एक और 5जी विकल्प पेश किया है। कंपनी ने भारत में लावा बोल्ड एन4 प्रो 5जी लॉन्च किया है। फोन में बड़ी बैटरी, 120 हर्ट्ज डिस्प्ले और बिना अनचाहे विज्ञापनों वाला साफ-सुथरा एंड्रॉयड अनुभव दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत भी 14,000 रुपये से कम रखी गई है।
120 हर्ट्ज डिस्प्ले और 50 एमपी कैमरा
फोन में 6.75 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच मिलता है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए फोन को आईपी64 रेटिंग मिली है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें मेन कैमरा 50 एमपी का है और एआई फीचर्स के साथ आता है।
6000 एमएएच की बड़ी बैटरी
लावा बोल्ड एन4 प्रो 5जी में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो इस फोन लंबा बैकअप देती है। खूबियों में शामिल है। इसमें 18 वॉट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसॉक टी8200 5जी चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है और वर्चुअल रैम का विकल्प भी मिलता है।

मिलेगा क्लीन एंड्रॉयड का एक्सपीरियंस
फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है। लावा का कहना है कि इसमें अनचाहे एप्स और दखल देने वाले विज्ञापनों के बिना साफ एंड्रॉयड इंटरफेस मिलेगा। बजट फोन में यह सुविधा उन यूजर्स को पसंद आ सकती है जो सरल सॉफ्टवेयर अनुभव चाहते हैं। हालांकि, गेमिंग पर ज्यादा जोर देने वाले खरीदारों के लिए दूसरे विकल्प देखना बेहतर रहेगा।
कितनी है कीमत?
लावा बोल्ड एन4 प्रो 5जी की कीमत 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 13,999 रुपये है। कंपनी के अनुसार यह शुरुआती लॉन्च कीमत है। फोन की बिक्री 26 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इसे सिर्फ अमेजन के जरिए खरीदा जा सकेगा। फोन को मोनाको ब्लू और ओप्यूलेंट लिलैक रंगों में पेश किया गया है। कंपनी इसके साथ घर पर मुफ्त सर्विस की सुविधा भी दे रही है।

