लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लापरवाही पर सख्ती:स्कूल में सोना, मोबाइल चलाना और बिना सूचना गायब रहना पड़ा भारी; चार शिक्षकों पर कार्रवाई – Tikamgarh Collector Takes Action Against Four Teachers

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शासकीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों की कार्यप्रणाली में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने चार शिक्षकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट और संबंधित शिक्षकों को दिए गए स्पष्टीकरण के बाद जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम, 1966 के तहत चारों की दो वार्षिक वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने की शास्ति अधिरोपित की गई है।

शासकीय प्राथमिक शाला हरकनपुरा, संकुल केंद्र स्यावनी के शिक्षक जयशंकर गंगोलिया के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी। जांच में बच्चों को नियमित रूप से नहीं पढ़ाने, विद्यालय में मोबाइल का उपयोग करने, बच्चों के सामने धूम्रपान करने और विद्यालय में सोने संबंधी शिकायतें प्रमाणित पाई गईं।

वहीं, शासकीय प्राथमिक शाला दिनऊ, विकासखंड पलेरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामसिया कौल के खिलाफ बिना सूचना अनुपस्थित रहने और विभागीय कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई हुई। जांच में स्वीकृति के बिना अवकाश पर रहने तथा यू-डाइस, एसएचव्हीआर और चाइल्ड ट्रैकर जैसे पोर्टल पर आवश्यक कार्य नहीं करने की बात सामने आई।

ये भी पढ़ें- एमपी: नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता: तीन साल में 36 हजार से ज्यादा मामले; दिल्ली तक पहुंचा मामला

शासकीय प्राथमिक शाला कोटराखेरा बूदौर के शिक्षक अरविन्द कुमार चौरसिया के खिलाफ विद्यालय बंद मिलने, अनुपस्थित रहने, छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयास नहीं करने और शैक्षणिक कार्य में उदासीनता पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इसी विद्यालय के शिक्षक जगत कुमार अहिरवार के खिलाफ भी विद्यालय संचालन, उपस्थिति और शिक्षण कार्य में लापरवाही के आरोप जांच में सामने आए।

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों का प्रमुख दायित्व है। विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, अनुशासन और प्रभावी शिक्षण कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियाड:निशानेबाजों ने खोला पदक का खाता, महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण के करीब; हॉकी और बैडमिंटन में भी मिली सफलता – Asian Games 2026 Day 1 Highlights Indian Contingent Performance Total Medals Shooting Hockey Cricket Badminton

यूपी में बड़ा हादसा:कबूतर उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट आने से झुलसे चार बच्चे, सभी की हालत गंभीर – Four Children Suffered Burns After Coming Into Contact With High-tension Power Line While Flying Pigeons

सौरव गुर्जर:14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए ‘महाभारत’ फेम अभिनेता, महिला ने लगाया था शोषण करने का आरोप – Saurav Gurjar Sent To 14 Days Judicial Remand Woman Files Complaint Against Over Marriage Promise

टाटा संस में बढ़ी तकरार:चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर ट्रस्ट्स ने खोला मोर्चा, बोले- नहीं बदल सकते नियम – Tata Trusts Opposes Chandrasekaran Reappointment Says Rules Cannot Be Changed

एआई चैटबॉट ने मां के अंतिम संस्कार की बताई अशुभ तारीख: शख्स ने कंपनी पर ठाेक दिया केस, क्या है यह अनोखा मामला? – Chinese Man Sues Ai Company Over Chatbot’s Auspicious Date Advice

दिल्ली एसआईआर के बाद बड़ा झटका:आडवाणी, सिसोदिया और केजरीवाल समेत 33 लाख मतदाताओं को नोटिस, सूची में सिब्बल भी – Delhi Sir Lal Krishna Advani Manish Sisodia In List Of Voters With Discrepancies

Leave a Comment